Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी वर्ग करें योगदान:देवरिया में RSS की जन गोष्ठी, राष्ट्रीय सह कार्यवाह बोले- देशहित में आगे आएं

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा शुक्रवार को देवरिया क्लब में एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह वरिष्ठ प्रचारक अतुल लिमये ने गोष्ठी को संबोधित किया। अपने संबोधन में अतुल लिमये ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका और संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को संगठित होकर योगदान देना चाहिए। 4 तस्वीरें देखिए… लिमये ने संघ के सेवा, संस्कार और संगठन आधारित कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में आगे आएं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित की जा रही प्रमुख जन गोष्ठियों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस प्रकार की गोष्ठियों को समाज जागरण के लिए महत्वपूर्ण बताया। गोष्ठी के अंत में एक जिज्ञासा समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अतुल लिमये ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य श्रवण ने किया। इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदाधिकारी और समाज के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें राजधारी (विभाग संघचालक), मकसूदन (जिला संघचालक), नमो (नगर संघचालक), रामप्रवेश (विभाग कार्यवाह), कृष्णप्रताप, विकास (जिला कार्यवाह), मुकुंद (नगर कार्यवाह), विनय (प्रांत कार्यवाह), वीरेंद्र (सह प्रांत कार्यवाह), रमेश (प्रांत प्रचारक), सुरजीत (सह प्रांत प्रचारक), दीपक (विभाग प्रचारक), आकाश (जिला प्रचारक) और सौरभ (नगर प्रचारक) प्रमुख थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अमेठी जनपद शीर्ष 15 पर:डीएम-सीडीओ के प्रभावी अनुश्रवण से योजनाओं के क्रियान्वयन में हुआ सुधार
    Next Article
    प्रयागराज में IPS कपल का ग्रैंड रिसेप्शन:12 अप्रैल को सिविल लाइंस के होटल में होगा आयोजन, कई अफसर होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment