Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ज्वैलर्स की लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी:3 बदमाशों ने 10 मिनट तक पीटा; भाई बोला- 200g सोना और 5kg चांदी भी ले गए

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में घर लौट रहे ज्वैलर्स से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीछे से आए 3 बदमाशों ने ज्वैलर्स को रोककर हेलमेट निकाला और 10 मिनट तक पिटते रहे। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर और बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने 45 हजार रुपए कैश लूटने की बात बताई। बाद में भाई ने आरोप लगाया कि बदमाश 46 लाख का माल ले गए हैं। इसमें 200 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और एक लाख कैश था। घायल ज्वेलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम की है। अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए… पीड़ित ज्वैलर्स प्रदीप कुमार सोनी की मांडा के चिलबिला बाजार में ज्वैलरी की शॉप है। वह भारतगंज वार्ड नंबर 3 में रहते हैं। पीड़ित के भाई रंजीत सोनी ने बताया- दोनों भाई चिलबिला बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। प्रदीप छोटे भाई हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। चकदीहा गांव के पंचायत भवन के सामने पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने तमंचा निकाल किया। इसके बाद प्रदीप का हेलमेट निकलवाया और मारपीट करने लगे। करीब 10 मिनट तक लात घूसों से पीटते रहे। फिर सिर तमंचे के बट से हमला कर दिया। इसके बाद ज्वैलर्स प्रदीप खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना के बाद घायल ज्वेलर ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके भाई और अन्य परिचित मौके पर पहुंचे। लूट की सूचना पर मांडा पुलिस और मेजा एसीपी भी पहुंचे। पुलिस ने घंटों तक छानबीन की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं खून से लथपथ ज्वैलर्स को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैग में दुकान, लाॅकर की चाबियां भी थीं भाई रंजीत का आरोप है कि बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और एक लाख रुपए कैश थे। साथ ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बदमाश लूट ले गए। बैग में दुकान और लॉकर की चाबियां भी रखी थीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पहले पीड़ित प्रदीप ने 45000 कैश ले जाने की बात बताई थी। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया- लुटेरों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। फिलहाल घायल ज्वेलर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा XUV लेकर भागे बदमाश, बाराबंकी में शोरूम कर्मचारी को गाड़ी से फेंका; CCTV में भागते दिखे बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने 4 लड़के महिंद्रा की XUV कार लेकर भाग गए। उसमें बैठे सेकंड हैंड शोरूम के कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाराबंकी कार बाजार का है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया:कहा- हमें उससे 80 मिलियन बैरल तेल मिला; टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक दुर्भाग्यपूर्ण
    Next Article
    पिता की हत्या करके बहन के साथ चिकन खाया:लखनऊ में नीले ड्रम में लाश जलाने वाला था बेटा, दूसरी शादी की चर्चा से खफा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment