Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कांवड़ रूट की हाईटेक निगरानी:ट्रैफिक कंट्रोल रूम में 200 कैमरों की लाइव फीड, गूगल मैप्स से 24 घंटे रखी जा रही नजर

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कावड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। पुलिस लाइन स्थित आईट्रिपलसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में विशेष ट्रैफिक मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, जहां से कावड़ मार्गों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड के जरिए शहर में कावड़ियों की आवाजाही और ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए अलग-अलग शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। छह प्रवेश मार्गों पर लगातार नजर प्रयागराज शहर में कावड़ियों के प्रवेश के छह प्रमुख मार्गों की अलग-अलग मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में बनाए गए तीन मॉनिटरिंग नोड्स के माध्यम से हर रूट की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कहीं भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने या जाम की स्थिति बनने पर तुरंत संबंधित थाना, चौकी, एसीपी और ट्रैफिक की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को सूचना भेजी जाती है, ताकि तत्काल व्यवस्था संभाली जा सके। वाराणसी व फूलपुर रूट पर विशेष नजर स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों के जरिए वाराणसी और फूलपुर मार्ग सहित प्रमुख कावड़ रूट की निगरानी की जा रही है। कैमरों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कावड़ियों के लिए आरक्षित लेन में किसी भी वाहन की आवाजाही न हो। साथ ही डिवाइडर कट बंद हैं या नहीं, कहीं किसी ने अवैध रूप से रास्ता तो नहीं खोल दिया, सहायक मार्गों से वाहनों की एंट्री तो नहीं हो रही, इन सभी बिंदुओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। गूगल मैप्स से भी हो रही ट्रैफिक की निगरानी ट्रैफिक पुलिस सिर्फ कैमरों पर ही निर्भर नहीं है। समानांतर चल रही दूसरी लेनों में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए गूगल मैप्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे ही किसी स्थान पर ट्रैफिक कंजेशन दिखाई देता है, कंट्रोल रूम से तत्काल संबंधित अधिकारियों और क्यूआरटी को अलर्ट किया जाता है। जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों से भी समन्वय कर जाम खुलवाया जाता है। कावड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर विशेष फोकस पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कावड़ियों के लिए आरक्षित लेन पूरी तरह सुरक्षित और बाधारहित रहे। किसी भी वाहन को इस लेन में प्रवेश न मिले और कावड़ियों को बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंचने का रास्ता मिले। साथ ही समानांतर लेनों पर सामान्य यातायात भी सुचारु बना रहे, जिससे शहर में जाम की स्थिति न बनने पाए। एडीसीपी ट्रैफिक बोले एडीसीपी ट्रैफिक आईपीएस पुष्कर वर्मा के अनुसार, ट्रैफिक कंट्रोल रूम से कावड़ यात्रा के पूरे रूट की एंड-टू-एंड मॉनिटरिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और गूगल मैप्स की मदद से हर समय ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कहीं भी कंजेशन की आशंका होने पर तुरंत क्यूआरटी, स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सक्रिय कर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। पुलिस का लक्ष्य कावड़ियों की निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में जीरो शेप स्काईवॉक का निर्माण शुरू:34 करोड़ होंगे खर्च, रोज 5 लाख पैदल यात्रियों को मिलेगा फायदा
    Next Article
    सरोजनी नगर के जलभराव पर विधानसभा में उठा मुद्दा:विधायक राजेश्वर सिंह ने ड्रेनेज सिस्टम पर सरकार से जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment