Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर लखनऊ में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक:वैदिक मंत्रों की गूंज, ध्यान-साधना हुई; भजन-आरती के बाद प्रसाद बंटा

    1 hour ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग वैदिक धर्म संस्थान, लखनऊ द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मदर केयर स्कूल, अलीगंज में सोमवार शाम हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। विश्व शांति, परिवार व समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आश्रम से आए वेद आचार्यों ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूरा परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहा। महाशिवरात्रि का समय अत्यंत पवित्र आचार्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि का समय अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन शिव तत्व भूमि के निकट माना जाता है। इस अवधि में ध्यान-साधना करने से आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होता है। रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्यान किया। लोगों ने आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव साझा किया। भजन और आरती के बाद प्रसाद बंटा रूद्राभिषेक के बाद शिव भजन और आरती हुई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी नमिता उपाध्याय, शिवकुमार श्रीवास्तव, शोभा देव, नीरु शर्मा, प्रदीप पाठक, तनुज नारायण, समर्थ, योगेश शर्मा, मनीष गुप्ता, मनीषा, श्वेता उपाध्याय, शशी शर्मा सहित मदर केयर स्कूल के शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथी ने पुजारी को पटका, पैर से कुचलकर मार डाला:बहराइच में दो दिन के अंदर दूसरी मौत, ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से रोक
    Next Article
    इंदिरा नहर में बहते मिले सैकड़ों गोवंश के शव:राहगीरों की सूचना पर प्रशासन जागा, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment