Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में लापता दो वर्षीय बच्ची का शव मिला:घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मिला, तीन दिन से गायब थी

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के गन्ने चौकी अंतर्गत गन्ने पहाड़ी बस्ती में तीन दिन से लापता चल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची का शव गुरुवार दोपहर घर से लगभग 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के त्यौंथर के कटरा क्षेत्र निवासी रवि कुमार की पत्नी नीलम अपनी दो वर्षीय बेटी संध्या के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गन्ने पहाड़ी बस्ती आई हुई थीं। वे अपने रिश्तेदार प्रेमचंद्र के घर ठहरी थीं। बताया गया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक वह लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची के पिता रवि कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां परिजनों और ग्रामीणों ने पिछले दो दिनों से कई बार तलाश की थी, लेकिन उस समय वहां कुछ दिखाई नहीं दिया। गुरुवार दोपहर बस्ती की ही एक बच्ची ने गड्ढे में शव जैसा कुछ देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि लापता मासूम संध्या का शव गड्ढे में पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि सोमवार को बच्ची की गुमशुदगी दर्ज की गई थी और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इलाके में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कराई गई थी, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बस्ती के एक गड्ढे से बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानहानि केस में राहुल गांधी की आवाज मिलान की मांग:अभियोजन ने कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र, 23 मार्च को होगी सुनवाई
    Next Article
    इंस्पेक्टर से अभद्रता करने वाला इंफ्लुएंसर गिरफ्तार:खेसारी लाल के इवेंट में की थी बदतमीजी, फोटो का इस्तेमाल कर दे रहा था धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment