Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:चचेरे भाई ने की थी वारदात, लूट के 13,700 रुपये बरामद

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के करेली इलाके में 44 हजार रुपये लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। करेली पुलिस और एसओजी ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट के 13,700 रुपये, मोबाइल और लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि वादी के चचेरे भाई ने ही अंजाम दी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 21 जून को दो बदमाशों ने की थी लूट लूट की वारदात 21 जून को हुई थी। एयरपोर्ट इलाके के रहने वाले मिथलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह बाइक से अपने छोटे भाई के साथ जा रहा था तभी करामत की चौकी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और रुपये लेकर निकल भागे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की जांच और पूछताछ से वारदात करने वालों के सुराग मिल गए। पुलिस ने गुरुवार को अलीना सिटी करेली के पास से शमशेर उर्फ ट्रैक्टर पुत्र अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज और राजेन्द्र भारतीया पुत्र भूल्लू भारतीया निवासी नुमाया डीह थाना एयरपोर्ट को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के 13,700 रुपये, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला राजेंद्र वादी मिथलेश चचेरा भाई है। उसी ने अपने साथी के साथ वारदात अंजाम दी थी। चेहरा ढके होने और घटना के समय बातचीत करने की वजह से वह पहचान नहीं सका था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में मजदूर की मौत पर AIMIM की मांग:कहा- पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, नौकरी मिले, उच्चस्तरीय जांच हो
    Next Article
    करौली धाम इलाज कराने आए युवक की मौत:हाई बीपी और शुगर की थी समस्या, पांच दिन पहले बलिया से परिवार संग आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment