Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मां का दर्द-बेटी लौटी, पति का इंतजार:10 साल पहले ऐसे ही ‘गायब’ हुए थे; बेटी को मरा समझकर जला चुका है परिवार

    11 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी लड़की ‘गायब’ नहीं हुई, उसका अपहरण हुआ। लाश मिलने के बाद मर्डर की FIR कराने जा रहे थे, ये सबको पता चल गया था। जिन लोगों ने साजिश की, उन्हीं ने वडोदरा से फोन करवाया कि तुम्हारी लड़की यहां नारी निकेतन में है।’ 25 साल की बेटी प्रीति के साढ़े 3 साल तक लापता रहने और फिर अचानक मिलने की कहानी सुना रही कमला देवी का गला रुंध जाता है। हिम्मत जुटाकर वह कहती हैं- हमारी बेटी दिमाग से थोड़ा कमजोर है। इसलिए पुलिस के सामने ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही। यही वजह है कि हम केस नहीं करवा पा रहे। उसके पिता भी 10 साल पहले ऐसे ही लापता हो गए थे। हमारे पास एक फोटो तक नहीं, जिसे पुलिस को दे सकें। प्रीति प्रयागराज के लालगोपालगंज से 13 मई, 2023 को लापता हुई थी। 26 अक्टूबर, 2026 को वह गुजरात के वड़ोदरा में मिली। बेटी को पाकर परिवार जितना खुश है, उतना ही हैरान भी। दरअसल, प्रीति के मिलने से सिर्फ 15 दिन पहले, 4 अक्टूबर को परिवार उसका अंतिम संस्कार कर चुका था। तेरहवीं पर 300 लोगों को भोज भी करा चुका था। वडोदरा के जिस नारी निकेतन में प्रीति पिछले साढ़े 3 साल से रह रही थी, वहां के काउंसलर ने बताया- प्रीति हमें 5 अगस्त, 2023 को मिली थी। यानी घर से ‘गायब’ होने के करीब 4 महीने बाद। इस दौरान प्रीति कहां रही, यह कोई नहीं जानता। प्रीति मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए वह भी कुछ बता नहीं पा रही। दैनिक भास्कर की टीम ने परिवार से पूरे मामले को समझने की कोशिश की। आइए, सिलसिलेवार सब कुछ जानते हैं… पहले प्रीति की शादी की कहानी… ‘22 साल की उम्र में बेटी की शादी की, 6 महीने बाद ही लापता हो गई’ प्रयागराज जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर लालगोपालगंज कस्बे में उमरावगंज नाम से एक पुरवा है। यहीं कमला देवी का दो कमरों का मकान है। परिवार आर्थिक रूप से इतना कमजोर है, कि दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं करवा सके हैं। अंदर ढंग के बिस्तर तक नहींं हैं। राशन के नाम पर जो सरकारी मदद मिलती है, उससे ही ये लोग 2 वक्त पेट भरते हैं। कमला देवी के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। कमला देवी और उनका छोटा बेटा मजदूरी करके जैसे-तैसे घर चलाते हैं। दैनिक भास्कर की टीम को घर पर कमला देवी, उनकी बेटी प्रीति मिली। कमला देवी कहती हैं- प्रीति बचपन से ही दिमाग से थोड़ी कमजोर है। हमें लगा बिटिया की थोड़ी जल्दी शादी करवा देंगे, तो हो सकता है कि उसकी दिमागी हालत बेहतर हो जाए। 4 नवंबर, 2022 को हमने राजस्थान के एक परिवार में इसकी शादी कर दी। वो लड़का सिलाई का काम करता था। प्रीति अपनी ससुराल करीब डेढ़ महीना रही थी। फिर हम लोग विदाई कराकर प्रयागराज ले आए। यहां करीब 2 महीने रही। अब प्रीति के गायब होने की कहानी… कमला देवी कहती हैं- एक दिन हम लोग मजदूरी करने गए थे। जब वापस आए, तो प्रीति कहीं नहीं दिखी। हमने उसे खूब खोजा। रिश्तेदारी-नातेदारी हर जगह पता किया, लेकिन प्रीति कहीं नहीं मिली। उसके ससुराल वाले लगातार फोन करके पूछते, लेकिन हम डर और शर्म से कुछ बता नहीं पाते। ज्यादा दबाव डाला तो गायब होने की बात बता दी। ससुराल वाले भी कुछ दिनों तक प्रीति को ढूंढते रहे, फिर उसे भुला दिया। हमने नवाबगंज थाने में बेटी के गायब होने की शिकायत दी। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। हमको तो लगता है कि पुलिस ने कोई खोजबीन ही नहीं की। प्रीति के गायब होने को एक साल बीते, फिर दो और तीन साल भी बीत गए। हम धीरे-धीरे उसे भूलने लगे थे। हमें लगा कि अब वह नहीं मिलेगी। फिर 3 साल बाद 30 सितंबर को गोरखपुर से पुलिस का फोन आया। पुलिस ने कहा कि गुलरिहा क्षेत्र में एक लड़की की लाश मिली है। आकर पहचान लीजिए... कहीं ये आपकी बिटिया तो नहीं? यह सुनकर मैं और मेरे पड़ोसी संतोष कुमार गोरखपुर पहुंचे। लाश के नाक के पास तिल और शरीर पर जलने का निशान था। यही निशान प्रीति के भी है। इसलिए हम उसे अपनी बिटिया समझ बैठे। गलत लाश पहचानकर प्रीति का अंतिम संस्कार किया कमला के पड़ोसी संतोष कहते हैं- वो लाश सड़ी-गली थी, लेकिन देखने में लग रहा था कि प्रीति की है। प्रीति के गायब हुए काफी समय हो गया था इसलिए बहुत कुछ समझ नहीं आया। हम लाश लेकर घर आ गए। 4 अक्टूबर, 2026 को उसका अंतिम संस्कार करा दिया। तेरहवीं भी की। हमें लग रहा था कि उसका मर्डर हुआ है, इसलिए पुलिस के पास FIR कराना चाहते थे, लेकिन उससे पहले प्रीति जिंदा मिल गई। संतोष बताते हैं कि तेरहवीं करने के 15 दिन बाद 24 अक्टूबर को गुजरात के वडोदरा से एक फोन आया। उसने बताया- मैं नारी संरक्षण केंद्र से बोल रहा हूं। प्रीति हमारे पास है। वो हमें 5 अगस्त, 2023 को लावारिस हालात में मिली थी। संतोष की बात सुनने के बाद समझ आया कि प्रीति सोचने समझने के लिए दिमागी रूप से बहुत मजबूत नहीं है। इसलिए वह अप्रैल, 2023 से 5 अगस्त 2023 के बीच यहां-वहां भटकती रही। दैनिक भास्कर की टीम ने ये चीजें प्रीति से पूछीं, लेकिन वह चुप रही। हमने प्रीति से पूछा कि इतने दिन घर की याद नहीं आई? मां से इतने दिन दूर क्यों रही? इस पर प्रीति कहती है- हमने वहां दीदी को एक नंबर की पर्ची दी थी। उन्होंने कहा कि कल फोन लगाएंगे। अगले दिन जब हमने कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि पर्ची खो गई, तब हमें नंबर ही नहीं याद था। ‘मेरी बेटी का अपहरण हुआ था…’ प्रीति की मां कमला देवी इसे किसी बड़े साजिश का हिस्सा बताती हैं। वह कुछ लोगों पर शक जताते हुए कहती हैं- प्रीति घर के बाहर भी नहीं जाती थी। मुझे लगता है उसे कोई यहां से लेकर गया होगा। कुछ दिन साथ रखकर फिर उसे नारी निकेतन में छोड़ दिया। हम केस कराने की तैयारी कर रहे थे, इसलिए वडोदरा से फोन करवा दिया कि लड़की यहां है। मुझे कुछ लोगों पर शक है। लेकिन जब हमारी ही लड़की कुछ बता ही नहीं पा रही, तो हम क्या करें? इतना बोलने के बाद कमला देवी कुछ वक्त के लिए चुप्पी साध लेती हैं। प्रीति से हमने दोबारा बात करने की कोशिश की। पूछा कि कैसे वहां पहुंची, कौन ले गया तब वह चुप हो जाती है। हमने उससे पूछा कि वहां क्या करती थी? तब प्रीति कहती है- वहां हमसे साफ-सफाई करवाई जाती थी। कभी घास कटवाते थे, कभी पेड़ों को पानी दिलवाते थे। जब भी वह लोग मुझसे मेरे घर के बारे में पूछते तो मैं उन्हें उमरावगंज और लालगंज बताती थी। मुझे अपने शहर का नाम नहीं पता था। नारी निकेतन वाले बोले- गूगल मैप पर प्रीति का घर नहीं मिला भास्कर टीम ने नारी निकेतन वालों से फोन पर कॉन्टैक्ट किया। वहां की काउंसलर प्रीति पांडेय ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि हमारी टीम लगातार प्रीति के घर का पता लगा रही थी। प्रीति के बताने पर हमने गूगल पर लालगंज सर्च भी किया था। लेकिन मैप में वह कई जगह दिख रहा था। समझ नहीं आ रहा था कि किस लालगंज में प्रीति का घर है। फिर एक दिन प्रीति ने लालगोपालगंज कहा, तब हम लोगों ने फिर से ढूंढना शुरू किया। आखिरकार हमें उसके घर का पता चल गया। प्रीति के पिता भी 10 साल से लापता हैं, अब तक घर नहीं लौटे कमला देवी के पति बनवारी लाल एमपी के इंदौर में काम करते थे। पहले वह साल-छह महीने में घर आ जाते थे। 2016 में बड़ी बेटी की शादी की। उसके बाद जब वह इंदौर गए, तो वापस ही नहीं आए। कमला कहती हैं- हमने उन्हें बहुत ढूंढा, जो लोग उनके साथ रहते थे, वो भी उन्हें ढूंढते रहे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। पुलिस के पास गए तो कहा कि उनकी तस्वीर और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी लाइए। अब उनकी न तो कोई तस्वीर है और न ही कोई आधार कार्ड। --------------- यह खबर भी पढ़ें- ड्रम में मिले ₹3-करोड़ के असली मालिक का पता नहीं, प्रयागराज में पत्नी बोली- टैक्सी-रिक्शा चलाकर कमाया, सब ले गए 28 अक्टूबर, 2026 की रात करीब 8 बजे। प्रयागराज का एक गांव... चारों तरफ सन्नाटा पसरा था। पुलिस ने गांव की लाइट कटवा दी थी। मौका देखकर 25-30 पुलिसवाले धड़धड़ाते हुए एक घर में दाखिल हुए। घर के आंगन में जमीन के नीचे से नोटों से भरे 3 ड्रम मिले थे। इस पूरे वाकये को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर ये रुपये आए कहां से...? पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज भी अखबार नहीं, यूपी की कल की बड़ी खबरें:6 दोस्त जिंदा जले, केजरीवाल बोले- अखिलेश को एडवांस में बधाई, पूर्व सपा नेता ने की फायरिंग
    Next Article
    स्वाति सिंह बोलीं- लखनऊ से 2027 का चुनाव लड़ूंगी:भाजपा से टिकट मांगना हक; 2022 में क्यों कटा, आज तक नहीं बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment