Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद:नैनी जंक्शन पर जीआरपी ने मिर्जापुर के युवक को पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी प्रयागराज को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। यह विशेष अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देशन में चलाया जा रहा था। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में हो रही चोरी व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना है। 16 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना प्रयागराज की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान, जो जीआरपी नैनी चौकी के प्रभारी हैं, और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने नैनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 के प्रथम निकास द्वार के रैम्प के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान कैफ पुत्र मोहम्मद सलीम के रूप में हुई। वह 22 वर्षीय युवक इमामबाड़ा खनवानाला चेतगंज, थाना कटरा कोतवाली, जनपद मिर्जापुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रेडमी कंपनी का हल्के हरे रंग का टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया। जांच में पता चला कि यह मोबाइल मुकदमा अपराध संख्या 609/2025, धारा 305 (C) और 317 (2) बीएनएस से संबंधित चोरी का है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करता था। चोरी किए गए सामान को बेचकर मिलने वाले पैसों से वह अपने ऐशो-आराम और जीवनयापन का खर्च चलाता था। जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 50% तक बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज:पर्चे और दवाई के लिए लगी लंबी लाइन, जमीन पर बैठकर करते रहे अपनी बारी का इंतजार
    Next Article
    गांजा बिक्री का विरोध, महिला और बेटियों से मारपीट:बुलंदशहर में तस्कर ने की पिटाई, पुलिस ने 3 दिन तक नहीं की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment