Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांजा बिक्री का विरोध, महिला और बेटियों से मारपीट:बुलंदशहर में तस्कर ने की पिटाई, पुलिस ने 3 दिन तक नहीं की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गांजा बिक्री का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांजा तस्कर ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटियों को पीटा। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के तीन दिन बाद भी नगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 14 मार्च को हुई थी। उसके बेटे की पड़ोसी से मामूली कहासुनी हो गई थी, जिस पर गांजा बेचने का आरोप है। इसके बाद आरोपी अपने साथियों को बुलाकर महिला के घर पहुंच गया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला और उसकी बेटियों को चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान उसकी बेटियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ भी की गई। महिला ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में गांजा बेचने का काम करता है। दोनों के मकान पास-पास होने और नाम एक जैसा होने के कारण कई बार लोग उसके घर गांजा खरीदने पहुंच जाते हैं। महिला इसका विरोध करती है, जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखता है। पीड़िता ने घटना की शिकायत नगर कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद:नैनी जंक्शन पर जीआरपी ने मिर्जापुर के युवक को पकड़ा
    Next Article
    प्रेम प्रसंग के चलते युवक चढ़ा रेलवे टॉवर पर:कहा प्रेमिका को मौके पर बुलाओ, परिवार वाले बना रहे हैं उस पर दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment