Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत:25 से ज्यादा नीचे दबे, धान की रोपाई करने जा रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया और ट्रॉली समेत पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। करीब 30 लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रयागराज-रीवा हाईवे (NH-30) पर सुरवल साहनी के पास हुआ। देखिए हादसे की 3 तस्वीरें अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 42 मजदूर धान की रोपाई के लिए जा रहे थे पुलिस के मुताबिक, बारा के सोनरा गांव से करीब 42 मजदूर धान की रोपाई करने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरवल गांव जा रहे थे। दोनों गांवों के बीच करीब 5 किलोमीटर की दूरी है। सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेतों में काम करने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर मवैया के प्रधान का बताया जा रहा है। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रयागराज-रीवा हाईवे पर सुरवल साहनी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तो सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने की कोशिश में चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया। इससे उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर से टकराते ही पलटी ट्रॉली डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में बड़ी संख्या में मजदूर बैठे होने के कारण कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने साथियों और परिजनों को खोजने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो महिलाओं की मौत घायलों को सबसे पहले नारीबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान शंकरगढ़ के हर्रो गांव निवासी कमला देवी (50) पत्नी राममूरत और बारा के सोनरा गांव निवासी करीना (17) पुत्री भारत लाल की मौत हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कई को गंभीर चोट लगने के कारण दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। नारीबारी पीएचसी में करीब 10 घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं कृष्णा नर्सिंग होम में भी 8 से 10 लोगों को भर्ती कराया गया है। स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भी कुछ घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। नारीबारी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे को लेकर मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें लखनऊ हत्याकांड- मैनेजर पत्नी ने डेढ़ करोड़ मांगे थे:ननद के साथ नहीं रहना चाहती थी, SBI अफसर ने 30 मिनट में पूरा परिवार खत्म किया लखनऊ हत्याकांड… 2 दिन रेकी, 30 मिनट में 2 हत्याएं और सुसाइड। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात की 2 वजहें सामने आई हैं। पहली- बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा ने तलाक के लिए SBI अफसर पति मानस वाजपेयी से डेढ़ करोड़ रुपए गुजरा-भत्ता (एलिमनी ) मांग रही थी। दूसरी- दिव्या, मानस की मानसिक बीमार बहन शीबा के साथ नहीं रहना चाहती थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत; 25 से ज्यादा नीचे दबे
    Next Article
    अमरोहा में 'बिहारी' कहने पर मार डाला:फावड़े से सिर, गर्दन पर किए 5 वार; डीजल छिड़ककर जलाने की कोशिश, आरोपी बोला- परेशान हो गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment