Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत; 25 से ज्यादा नीचे दबे

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया और ट्रॉली समेत पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। करीब 30 लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रयागराज-रीवा हाईवे (NH-30) पर सुरवल साहनी के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत: 15 यात्री घायल, बस में 37 लोग सवार थे गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चालक दयाशंकर यादव की मौत हो गई। हादसे के समय बस में 37 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने यात्रियों और चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा में हुआ। पढ़िए पूरी खबर.. मेरठ में रिटायर्ड टीचर को 8 दिन हाउस अरेस्ट किया: 7 लाख ठगे, NIA अफसर बनकर 18 लाख के एडवांस चेक भरवाए मेरठ में साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी को 8 दिन तक घर में ही कैद रखकर 7 लाख रुपए की ठगी की। खुद को NIA का अफसर बताने वाले आरोपियों ने दंपती को आतंकवादियों से संबंध और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाया। ठगों ने करीब 18 लाख रुपए के एडवांस चेक भी भरवा लिए थे। रकम ट्रांसफर कराने के लिए खाता नहीं मिलने और 15 अगस्त की छुट्टी पड़ने से शिक्षक को शक हुआ। इससे पहले कि ठग और रकम ऐंठ पाते, दंपती को साइबर फ्रॉड का एहसास हो गया। फूलबाग कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी डीएन इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक जीत सिंह अपनी पत्नी सुखबीरी देवी के साथ रहते हैं। उनका बेटा कनाडा में है और बेटी की शादी हो चुकी है। 9 अगस्त को उनके के मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम रंजीत बताते हुए खुद को लखनऊ स्थित NIA कार्यालय का अधिकारी बताया और मुंबई से आई एक रिपोर्ट का हवाला देकर शिक्षक को दो करोड़ रुपए के घोटाले में फंसाने की बात कही। पढ़िए पूरी खबर… मऊ में ओमप्रकाश राजभर बोले- 2027 में NDA के सामने नहीं टिकेगी सपा, इस जन्म में सरकार नहीं बनेगी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि 2027 में NDA के सामने सपा नहीं टिकेगी। इस जन्म में सरकार नहीं बनेगी, अगली पैदाइश की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि उनके अलग होने के बाद सपा के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो उस वोट को अपने पक्ष में ला सके। अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को भी 'दिवास्वप्न' बताया। उन्होंने कहा कि अब उनके अलग होने के बाद अखिलेश परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप, FIR:मेरठ में शादी का झांसा देकर कमरे पर बुलाया; छात्रा बोली-10 हजार देकर खरीदना चाह रहा
    Next Article
    प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत:25 से ज्यादा नीचे दबे, धान की रोपाई करने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment