Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में MLC मान सिंह धरने पर बैठे:TGT-PGT अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़कर नारेबाजी की, पुरानी नियमावली में एक मौके की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती की पुरानी नियमावली के तहत एक मौका देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी है। शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने एजी ऑफिस रोड ब्लॉक कर दी। कफन ओढ़कर आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रशासन ने कुछ साथियों को निदेशालय परिसर में जाने से रोक दिया और गेट पर ताला लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले अफसरों ने मुख्यमंत्री तक उनकी मांग पहुंचाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। धरने के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल भी धरनास्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के स्कूलों, एक्टर दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने धमकी:ATS ने कानपुर से अरेस्ट किया, चार लाख ईमेल आईडी मिली
    Next Article
    जालौन में सामूहिक विवाह समारोह में 76 जोड़ों की शादी:105 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, 64 हजार रुपये डीबीटी से मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment