Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पार्किंग संकट पर व्यापारियों की डीसीपी से बैठक:लिफ्ट खराब, रास्तों पर जलभराव और गड्ढे; डीसीपी सिटी से बोले व्यापारी- व्यवस्था सुधारिए

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में बढ़ती पार्किंग की समस्या को लेकर शनिवार को सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीसीपी सिटी के साथ बैठक की। व्यापारियों ने सिविल लाइंस में पार्किंग की लगातार बिगड़ती स्थिति से उन्हें अवगत कराया। साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग का पूरा इस्तेमाल नहीं होने की वजह से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने का मुद्दा भी उठाया। मल्टीलेवल पार्किंग का पहले किया था निरीक्षण व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने अपने व्यापारी साथियों के साथ मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया था। पार्किंग संचालित करने वाली एजेंसी के प्रबंधक से भी बातचीत की गई थी। निरीक्षण में सामने आया था कि पार्किंग अपनी क्षमता के मुकाबले काफी कम इस्तेमाल हो रही है। जो वाहन खड़े थे, उनमें भी कई लंबे समय से वहां खड़े बताए गए। लिफ्ट खराब होने से ऊपर गाड़ी खड़ी करना मुश्किल व्यापारियों ने डीसीपी सिटी को बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग की लिफ्ट खराब है। ऐसे में दूसरी से पांचवीं मंजिल तक वाहन खड़ा करने वाले लोगों को सीढ़ियों से नीचे आना पड़ेगा और वाहन लेने के लिए दोबारा कई मंजिल चढ़नी होगी। व्यापारियों के मुताबिक यह स्थिति लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने से रोकती है। पार्किंग के रास्ते से लेकर फर्श तक बदहाल निरीक्षण में पार्किंग में जाने वाले रास्ते पर पानी भरा मिला था और जगह-जगह गड्ढे थे। पार्किंग की सड़क भी कई जगह खराब मिली। प्रथम तल के फर्श में करीब छह इंच से लेकर डेढ़ फुट तक गहरे गड्ढे दिखाई पड़े थे। इसके अलावा पार्किंग में जाने वाले तीन रास्तों पर पुराने कबाड़ वाहन और अन्य गाड़ियां खड़ी मिली थीं, जिससे प्रवेश मार्ग बाधित था। साइन बोर्ड नहीं होने से लोगों को जानकारी नहीं व्यापारियों ने यह भी बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचने के लिए प्रमुख रास्तों पर पर्याप्त साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। इसके चलते बाहर से सिविल लाइंस आने वाले लोगों को पार्किंग की जानकारी नहीं हो पाती। पार्किंग परिसर के शौचालय भी निरीक्षण के दौरान गंदे और इस्तेमाल के लायक नहीं मिले थे। पूरी क्षमता से चले पार्किंग तो कम होगी समस्या व्यापार मंडल का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर उसका पूरी क्षमता से इस्तेमाल कराया जाए तो सिविल लाइंस में सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने की समस्या काफी कम हो सकती है। व्यापारियों ने बैठक में पार्किंग की व्यवस्था सुधारने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत बताई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे नगर निगम के अधिकारियों से भी इस संबंध में जल्द बातचीत करेंगे और पार्किंग से जुड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के सामने रखेंगे। बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, संदीप कटयाल, राजकमल जायसवाल, बबलू रघुवंशी, अनिल सुनेजा, मेघराज यादव, शेख डाबर, सिकंदर अली समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में नगर पालिका कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी:घर में अकेला था, मां बेटी के घर गई थी; भाई ने कमरे में फंदे से लटका देखा
    Next Article
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment