Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में परशुराम शोभा यात्रा में लहराया गया फरसा-तलवारें:सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट्स, भीड़ से मार्केट में लगा जाम

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में परशुराम जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जयंती में शामिल लोग तलवार, कटवासा और फरसा लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग वीडियो के साथ पुलिस और प्रशासन को टैग करते हुए सवाल उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स नियमों का हवाला दे रहे हैं तो कुछ पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था पर टिप्पणी कर रहे हैं। जाम की स्थिति को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। बाजार में बीच रास्ते रुकी यात्रा, नारेबाजी और जाम पूरा मामला प्रयागराज के कोरांव बाजार का बताया जा रहा है, जहां रविवार को प्रमोद मिश्र पायसी और जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चौबे उर्फ पिंटू चौबे की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा जैसे ही कोरांव बाजार पहुंची, उसे बीच बाजार में रोक दिया गया। इसके बाद जमकर नारेबाजी हुई और लोग तलवार व फरसा लहराते हुए गानों पर डांस करने लगे। वीडियो वायरल होते ही विपक्ष का हमला सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। सपा की लोहिया वाहिनी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष पवन सिंघल पटेल ने एक्स (X) पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या यही प्रदेश की कानून व्यवस्था है, जहां पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहराए जा रहे हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि 1959 आर्म्स एक्ट के तहत सड़क पर हथियार लेकर लहराना कानूनन अपराध है, लेकिन कोरांव में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आईं। इसी तरह एडवोकेट व भीम आर्मी नेता लवकुश कुमार, कमलेश गौतम और शिवम राव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है और दिनदहाड़े हथियार लहराए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अभ्युदय योजना के तहत सम्मान समारोह:सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया, छात्रों को प्रेरणा मिली
    Next Article
    निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट, सख्त गाइडलाइन जारी:कुशीनगर फाजिलनगर उपचुनाव की तैयारियां पूरी, निगरानी बढ़ाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment