Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पति-पत्नी और महिला की हत्या:तीनों बोल-सुन नहीं पाते थे, एक ही बिस्तर पर खून से सनी लाशें मिलीं

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक ही कमरे के अंदर पति, पत्नी और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिस्तर पर तीनों का खून से लथपथ शव मिला। तीनों बोल-सुन नहीं सकते थे। वारदात का पता तब चला, जब सुबह कमरे का दरवाजा आधा खुला देख पड़ोसियों ने अंदर झांका। लाशें देखकर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मकान मालकिन के बेटे को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। वारदात पुराने शहर के शाहगंज में गढ़ी कला मुहल्ले की है। वारदात की 2 तस्वीरें… मकान मालकिन बोली- पति-पत्नी बोल-सुन नहीं सकते थे गढ़ी कला मोहल्ले में सुशीला देवी का तीन मंजिला मकान है। बेटे पंकज (30) के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। पंकज ऑटो-रिक्शा चलाता है। पति की मौत हो चुकी है। पहली मंजिल पर मृतक दंपति रहते थे। दूसरी मंजिल पर तीन लड़के अतुल सिंह, धनंजय सिंह, ऋषि सिंह रहते हैं। तीनों रेलवे स्टेशन पर घूम-घूमकर खाने का सामान बेचते हैं। मकान मालकिन ने बताया- दंपति पिछले 6 महीने से हमारे यहां रह रहे थे। कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे मोहल्ले के ही कबाड़ कारोबारी श्यामलाल को बेचते थे। पति-पत्नी मूक-बधिर थे, इसलिए मोहल्ले में कोई उन्हें नाम से नहीं पुकारता था। सोमवार को उनसे मिलने एक महिला आई थी। सुशीला देवी ने बताया- मैंने उसे पहले कभी नहीं देखा था। रिश्तेदार समझकर उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की। इसके बाद मैं रात 11 बजे सोने चली गई। मंगलवार सुबह जब उठकर बाहर आई तो उनके कमरे का दरवाजा खुला था। पड़ोसियों को जाकर देखने को कहा। पड़ोसियों ने अंदर झांका, तब पता चला कि तीनों की हत्या हो चुकी है। किराएदार बोला- रात में भारी चीज के गिरने की आवाज सुनी दूसरी मंजिल पर किराए पर रहने वाले हरदोई के ऋषि सिंह ने बताया कि 8 महीने से इस मकान में रह रहा हूं। रात में उसने किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनी। लगा किसी ने सिलेंडर पटक दिया है। लेकिन, नींद में होने की वजह से ध्यान नहीं दिया। सुबह उठने पर पता चला कि नीचे वाले कमरे में तीन लोगों की हत्या हो गई है। कबाड़ कारोबारी बोले- दंपति को 20 साल से जानता था कबाड़ कारोबारी श्यामलाल ने बताया- वह मृतक दंपति को पिछले 20 सालों से जानते थे। दोनों खुद को कोलकाता का रहने वाला बताते थे। शुरुआत में दोनों फुटपाथ पर ही रहते थे, लेकिन बाद में किराए का मकान लेकर रहने लगे। जिस मकान में वे अभी रह रहे थे, उसमें करीब ढाई साल पहले भी किराए पर रह चुके थे। बीच में वे दूसरी जगह चले गए थे। 6 महीने पहले ही दोबारा यहां रहने आए थे। श्यामलाल ने बताया- दोनों का किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना में जिस तीसरी महिला की लाश मिली है, वह भी कभी-कभी उनके साथ कबाड़ बेचने आती थी। वह महिला शराब पीने की आदी थी। कल भी शराब के नशे में दुकान पर आई थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया- किराए के कमरे में दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिला है। सभी मूक-बधिर थे। आशंका है कि उनके बीच आपसी लड़ाई-झगड़ा हुआ होगा। मृतकों की पहचान की जा रही है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-ः मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indore Murder Case : पति की आशिकी का अंजाम
    Next Article
    मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल:कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment