Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सुबह से बादल छाए, तापमान 38°C:उमस भरी गर्मी बरकरार, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों की वजह से तेज धूप नहीं निकल रही है, जिससे लोगों को गर्म धूप से कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। लोग दिनभर चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट पिछले दो दिनों से शहर में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। वहीं मौसम विभाग ने पिछले तीन दिनों से तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग के अनुसार शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रयागराज का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादलों के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन नमी बढ़ने से उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। संभावित आंधी और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि तेज आंधी, बारिश और बिजली चमकने के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के ढीकोली में खेत में मिला युवक का शव:सिंचाई के लिए पानी लगाने गया था, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
    Next Article
    कौशांबी में ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत:गांव के साथी के साथ कल्यानपुर गया था, मौके पर दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment