Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीडबोट टकराने से युवक की मौत:8 लोग घायल, 2 दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के नौका विहार रामगढ़ ताल में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो बोट आपस में टकरा गईं। उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 घायल है। पांच घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 भर्ती हैं। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा के पीपरा गांव निवासी लखमुद्दीन (21) के रूप हुई है। घायल कयामुद्दीन अंसारी (25) कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में अजीज नगर के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे। घटना स्पीड बोटिंग के दौरान हुई। बोट पलटने से लोग पानी में डूबने लगे पुलिस के अनुसार, बोट पर 8 लोग बैठे थे। बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर जा रही थी। तभी दूसरी बोट सवारी लेकर प्लेटफॉर्म पर लौट रही थी। इसी बीच दोनों बोट की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे जाने वाली बोट बेकाबू होकर पलट गई। बोट पलटते ही उसमें बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग पानी में गिरकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नौका विहार चौकी इंचार्ज ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। सभी लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लखमुद्दीन, कयामुद्दीन अंसारी और एक बच्चे हमजा, एक युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कयामुद्दीन की हालत गंभीर बनी है इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। कयामुद्दीन और बच्चे हमजा का इलाज जारी है। कयामुद्दीन के कंधे में और हमजा के सिर में चोट आई है। एक अन्य युवक के हाथ में चोट लगी है। हादसे की जानकारी मिलते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना वाली जगह का निरीक्षण किया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों बोट की टक्कर को हादसा माना जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नौका संचालन में कहीं सुरक्षा मानकों पर लापरवाही तो नहीं हुई। हादसे के बाद रामगढ़झील नौका विहार की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बोट चालक पकड़े गए, अब सूर्यास्त के बाद नाव नहीं चलेंगी दोनों बोट के चालक को पुलिस ने पकड़ा है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों बोट संचालकों पर FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही संचालकों का लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अब कोई भी नाव सूर्यास्त के बाद नहीं चलेगी। मई महीने में आपदा विभाग की ओर से भी यह सुझाव दिया गया था, लेकिन GDA की ओर से रात 9 बजे तक का समय मान्य था। GDA के ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। रामगढ़ ताल में अब नावों के संचालन को लेकर जिओ फेंसिंग की जाएगी। डीएम दीपक मीणा ने कहा- घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस प्रिंसिपल: मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया। आसपास कीचड़ होने की वजह से फिसलकर गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भागकर आए। जैसे-तैसे आव्यान को बाहर निकाला। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में साड़ी शोरूम में भड़की आग:पहले धुआं उठा, फिर उठने लगीं लपटें, कपड़े-फर्नीचर चपेट में आए
    Next Article
    छोटी बहन की हत्या कर मुंडन कराया, गंगा में पिंडदान:भाई बोला- बहन प्रेमी संग भागी इसलिए मारा, 500 CCTV से मर्डर का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment