Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा:43 केंद्रों पर 3 लेयर जांच, बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन के बाद प्रवेश

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 8 बजे खोल दिए गए थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन लेयर में जांच की जा रही है। बायोमेट्रिक और आइरिस जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले यानी 8:45 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। प्रयागराज में अग्रसेन इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, जीआईसी समेत 43 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17,487 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो घंटे की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान और अन्य जांच की जा रही है। वहीं यूपी में यह परीक्षा 10 जिलों में आयोजित की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… 10 जिलों में 286 केंद्र, 1.24 लाख अभ्यर्थी आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि परीक्षा के लिए अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 10 जिलों में कुल 286 परीक्षा केंद्रों पर 1,24,800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कुल 143 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन जनवरी 2026 में लिए गए थे। डीएम बोले- नकल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में व्यवधान डालने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने चेतावनी दी कि परीक्षा की शुचिता में व्यवधान डालने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले सीधे जेल जाएंगे। नकल माफियाओं के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपाई सड़क पर उतरेंगे:प्रयागराज में 8 अक्टूबर को मार्च, मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की भी मांग
    Next Article
    उमेश पाल हत्याकांड-अतीक के शूटर अरमान को प्रयागराज लाया गया:आज कोर्ट में पेश किया जाएगा; 3 साल से बिहार जेल में बंद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment