Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपाई सड़क पर उतरेंगे:प्रयागराज में 8 अक्टूबर को मार्च, मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की भी मांग

    12 hours ago

    1

    0

    चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रयागराज के सपाई अब सड़क पर उतरेंगे। सपा की ओर से “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” और “वोट बचाओ - देश बचाओ” अभियान के तहत 2 अक्टूबर से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को प्रयागराज में मार्च निकाला जाएगा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उन पर मुकदमा चलाने और गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर सपाई हुंकार भरेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि 8 अक्टूबर को ठीक सुबह 11 बजे सपा के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिविल लाइन्स स्थित पत्थर गिरिजाघर पर एकत्रित होंगे। वहां से एक भव्य मार्च शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक पहुंचेगा। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है। सपा कार्यकर्ता संविधान का पाठ करेंगे प्रदर्शन के दौरान एक अनूठा और वैचारिक दृश्य भी देखने को मिलेगा, जब अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर सभी सपाई संविधान के अनुच्छेद 326 (जो नागरिकों को वयस्क मताधिकार का अधिकार प्रदान करता है) का सामूहिक पाठ करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ इस जन-आंदोलन के अंतिम चरण का समापन किया जाएगा। इस अभियान को और अधिक धार देने के लिए विधानसभा स्तर पर बूथ और सेक्टर बैठकों का दौर तेजी से जारी है, ताकि जमीनी स्तर पर हर मतदाता को जागरूक किया जा सके। इस आंदोलन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन और यमुनापार महासचिव जगदीश यादव संयुक्त रूप से पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। बैठक में महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, यमुनापार महासचिव इंजी. जगदीश यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, अमर नाथ सिंह मौर्य, राजेश सरोज, खिन्नी लाल पासी, रंग बहादुर यादव, राम प्रताप यादव, राम अवध पाल, मुलायम यादव, त्रिभुवन यादव, नाटे चौधरी, तारिक सईद अज्जू, संजू यादव, वजीर खां, सुशील यादव, सुरेश कुमार आदि थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में लड़की की फेक इंस्टाग्राम ID बनाई:मिलने के लिए बुलाया, मना करने पर कहा- मेरे पास अश्लील फोटो-वीडियो है; वायरल कर दूंगा
    Next Article
    प्रयागराज में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा:43 केंद्रों पर 3 लेयर जांच, बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन के बाद प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment