Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दिन में तेज धूप, रात में बढ़ी ठंडक:दिन-रात के तापमान में करीब 5 डिग्री का अंतर, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंडक

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले दो दिनों से कड़क धूप निकल रही है। दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, रात होते ही मौसम ठंडा हो जा रहा है। आसमान साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, जबकि रात में मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक का असर महसूस किया जा रहा है। दिन में गर्मी, रात में ठंडक का असर गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई। दोपहर में धूप और तेज होने के साथ उमस बढ़ गई। धूप में निकलने पर गर्मी परेशान करती रही। वहीं, शाम होते ही मौसम में राहत महसूस हुई। रात में आसमान साफ रहने के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। ओस पड़ने से सुबह के समय भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। अगले दिनों में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय तेज धूप बनी रहने की संभावना है। इससे दोपहर में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय ठंडक और बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में अल्ताफ राजा नाइट:हजारों दर्शक गीतों और गजलों पर झूमे, वातावरण में बांधा समां
    Next Article
    कई पितृपक्ष गुजरे, अपनों की राह देख रहीं अस्थियां:कानपुर में अस्थि कलश बैंक के लॉकर में रखे, 6 सालों से विसर्जन का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment