Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों का पैरालंपिक ट्रायल:रूस पैरालंपिक 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन, ग्वालियर में होगी ट्रेनिंग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय 'पैरा ओलंपिक गेम' ट्रायल का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रूस पैरालंपिक 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। यह कार्यक्रम C.P. Sports, नई दिल्ली और SNEH School for Special Children, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में प्रयागराज शहर की विभिन्न संस्थाओं के सेरेब्रल पाल्सी और लोको मोटर श्रेणी के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके शारीरिक कौशल, गति और समन्वय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रयागराज से शॉर्टलिस्ट किए गए बच्चों को द्वितीय चरण के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर भेजा जाएगा। वहां उन्हें विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक खेल तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्वालियर ट्रेनिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का अंतिम चयन होगा। ये चयनित खिलाड़ी आगामी अप्रैल माह में रूस में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्टेडियम में आयोजित इन खेलों में दिव्यांग बच्चों ने दौड़, बॉल गेम्स और बैलेंसिंग जैसे अभ्यासों में हिस्सा लिया। व्हीलचेयर और वॉकर के सहारे मैदान पर उतरे खिलाड़ियों की फुर्ती ने दर्शकों और कोचों को प्रभावित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में UPCP Sports की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष कर्नल जे.पी. राय, सीईओ मेजर जनरल भट्ट और महासचिव कर्नल दिनेश तंवर (सेवानिवृत्त) ने किया। JIMARS और Dr. Reddy’s Foundation जैसी संस्थाओं ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में कर्नल जे.पी. राय ने कहा कि उनका उद्देश्य इन बच्चों की सीमाओं को संभावनाओं में बदलना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रयागराज से चयनित बच्चे रूस में खेलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की दौड़:10 किमी क्रॉस कंट्री परीक्षा प्रशिक्षण का अहम हिस्सा
    Next Article
    मथुरा में रोड एक्सीडेंट में बाप- बेटी की मौत:टेंपो से जा रहे रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment