Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में वकीलों का मच्छरदानी लगाकर PHQ में आमरण अनशन:दरी बिछाकर लेटे अधिवक्ता, बोले- गिरफ्तारी होने तक नहीं हटूंगा

    6 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में बाइक लोन के 63,400 रुपये हड़पने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन कर रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता बृजेश कुमार तिवारी ने अब पुलिस मुख्यालय (PHQ) में डेरा डाल दिया है। बृहस्पतिवार को बेली अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचे और अनशन पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। नौ दिन सिविल लाइंस थाने में चला था प्रदर्शन इससे पहले बृजेश तिवारी कई दिनों तक सिविल लाइंस थाने के परिसर में धरने पर बैठे थे। मंगलवार को पुलिस ने उनका धरना समाप्त करा दिया था। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद बृहस्पतिवार को वह फिर अनशन पर बैठ गए। गाने-बजाने से जताया था गुस्सा बृजेश तिवारी ने दो नवंबर को सिविल लाइंस थाने में धरना शुरू किया था। बाद में उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में कई अन्य अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए थे। वकीलों ने थाने के अंदर ही गद्दा, चादर और मच्छरदानी लगाकर डेरा जमा लिया था। वहां कुर्सी-मेज के साथ माइक और लाउडस्पीकर भी लगा दिए गए थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने फिल्मी गानों पर डांस, गजल और मुशायरे के जरिए विरोध जताया था प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर बृजेश तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सर्वर की समस्या बताकर अपने खाते में जमा कराए रुपये अधिवक्ता बृजेश तिवारी का आरोप है कि उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक का लोन बंद कराने के लिए कान्हा मोटर्स के कर्मचारी अभय पांडेय से संपर्क किया था। कर्मचारी ने लोन की बकाया रकम 63,400 रुपये बताई। 15 सितंबर को उन्होंने पूरी रकम जमा कर दी। अधिवक्ता के मुताबिक, कर्मचारी ने सर्वर में समस्या होने की बात कहकर एजेंसी के बजाय अपने बैंक खाते में रुपये जमा करा लिए। इसके बदले उन्हें एक रसीद भी दी गई। हालांकि, कई दिन बाद भी जब उनका लोन खाता बंद नहीं हुआ तो उन्होंने हीरो एजेंसी में संपर्क किया। वहां जानकारी मिली कि लोन खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई है। साथ ही एजेंसी की ओर से ऐसी कोई रसीद जारी किए जाने से भी इनकार किया गया। इसके बाद उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। एक अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत बृजेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने एक अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से उन्होंने थाने में धरना दिया और बाद में आमरण अनशन शुरू कर दिया। अब अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय में अनशन शुरू किया है। उनकी मांग है कि 63,400 रुपये हड़पने के मामले में आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी इंस्पेक्टर समय पर नहीं पहुंचे, जांच शुरू:गाड़ी खराब होने का दिया था हवाला, पुलिस लाइन में क्विक रिस्पांस की लेंगे ट्रेनिंग
    Next Article
    दरोगा को हटाने की मांग पर प्रदर्शन:गुलाबी गैंग ने चरखारी कोतवाली का घेराव किया, 2 दिन का अल्टीमेटम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment