Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा को हटाने की मांग पर प्रदर्शन:गुलाबी गैंग ने चरखारी कोतवाली का घेराव किया, 2 दिन का अल्टीमेटम दिया

    6 hours ago

    1

    0

    महोबा की चरखारी कोतवाली में गुरुवार शाम करीब 4 बजे गुलाबी गैंग की महिलाओं ने हल्का दरोगा भगवानदीन को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची महिलाओं ने दरोगा पर लापरवाही और पक्षपात करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर दरोगा को नहीं हटाया गया, तो वे SP ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करेंगी। 2 महीने पहले कुल्हाड़ी से हमले का मामला पूरा विवाद बम्हौरी कलां गांव में दो महीने पहले हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला बोल दिया था, जिसमें कुल्हाड़ी के वार से अफरोज और उनकी सास जमीला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गुलाबी गैंग का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद अब आरोपी पीड़ित परिवार के घर के बाहर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लिखित सूचना के बाद भी समय पर नहीं पहुंचने का आरोप गुलाबी गैंग का कहना है कि मारपीट की घटना से पहले ही पुलिस को लिखित सूचना दी गई थी, लेकिन दरोगा भगवानदीन समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। गैंग ने दरोगा पर निष्क्रियता और एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से इसी हल्के में जमे हुए हैं और मामलों में पक्षपात करते हैं। थाना प्रभारी ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा कोतवाली परिसर में हंगामे और प्रदर्शन की सूचना पर थाना प्रभारी राहुल मिश्रा मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बात की। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। हालांकि, गुलाबी गैंग ने साफ कर दिया है कि दो दिन में दरोगा को हटाने पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में वकीलों का मच्छरदानी लगाकर PHQ में आमरण अनशन:दरी बिछाकर लेटे अधिवक्ता, बोले- गिरफ्तारी होने तक नहीं हटूंगा
    Next Article
    80 हजार मेहमानों की दावत, 50-60 तरह के व्यंजन बनेंगे:मंत्री संदीप की सगाई के लिए 100 बीघा में सजा पंडाल, CM योगी समेत कई नेता होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment