Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में यौन शोषण के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं:बोलीं- बेखौफ आजादी से रहेंगे, यह एक दिन का प्रदर्शन नहीं, रोज की लड़ाई

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में यौन शोषण और महिला हिंसा के खिलाफ मंगलवार को महिलाओं और छात्राओं ने फ्रीडम मार्च निकाला। लल्ला चुंगी स्थित महिला छात्रावास गेट से शुरू हुआ मार्च चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, कंपनी गार्डन तक पहुंचा। इस दौरान छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वतंत्रता और समान अधिकारों को लेकर आवाज उठाई। छात्रा सोनाली ने कहा कि हाशिए पर रखी गई आधी आबादी आज अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरी है। उन्होंने मणिपुर से लेकर दिल्ली, वाराणसी, महाराष्ट्र और जयपुर तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भी इसी विरोध और प्रतिरोध को दर्ज कराया जा रहा है। यौन शोषण से आजादी और मर्दवाद के खिलाफ सड़कों पर बार-बार आवाज उठाई जाएगी। यह एक दिन का मार्च नहीं, रोज की लड़ाई कीर्ति ने कहा कि यह केवल एक दिन का मार्च नहीं है, बल्कि रोज की लड़ाई है। उन्होंने छात्रावास की समय सीमा और कक्षाओं में घूरती नजरों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं की आजादी की भी एक सीमा तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी सीमा को तोड़ने के लिए वे सड़क पर उतरी हैं। महिलाओं को बिना डर के अपनी जिंदगी जीने की आजादी मिलनी चाहिए। अधिकारों के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं साक्षी ने कहा कि मणिपुर की बात करते समय सिर्फ एक राज्य की बात नहीं हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों, प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली तक महिलाओं के प्रति हिंसा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर को युद्ध की वस्तु के तौर पर देखने वाली सोच के खिलाफ यह मार्च है। अपनी स्वतंत्र पहचान और अधिकारों के लिए महिलाएं सड़क पर उतरी हैं। देशभर में बढ़ रहे महिला सुरक्षा के आक्रोश का हिस्सा फ्रीडम मार्च को देशभर में महिला सुरक्षा और हिंसा के खिलाफ बढ़ रहे आक्रोश से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्राओं और नागरिक समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता केवल एक दिन का मुद्दा नहीं है। इसके लिए लगातार आवाज उठाने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर नया आदेश:संतकबीर नगर में 2 साल से ज्यादा पुराने मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश जरूरी होगा
    Next Article
    खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर:उन्नाव में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर; लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment