Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में युवक की गर्दन पर में चाकू से हमला:पानी के गुब्बारे फेंकने पर विवाद, घायल अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी में शंकर ढाल पर सोमवार को मामूली विवाद में एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक खून से लतपथ जमीन पर पड़ा रहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी चक भेजा। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को शहर के कॉल्विन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में घायल की ओर से नैनी कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। अब जानिए पूरा घटनाक्रम नैनी शंकर ढाल के रहने वाले महताब अली की छोटी बेटी अपने घर के अंदर ऊपर से पानी भरा गुब्बारा नीचे फेंक दिया। जिसके बाद पानी का छिट्टा नीचे सड़क पर खड़े ठेले पर पड़ गया। इसके बाद नीचे रहे अबरार उर्फ बड़े, विनय गौड़ सहित दो अन्य लोगों ने महताब से गाली गलौच शुरु कर दी। विरोध करने पर अबरार और उसके साथ रहे लोगों ने महताब को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट बढ़ गई। तभी अबरार ने चाकू निकालकर महताब के गर्दन के ऊपर वार कर दिया और सभी भाग निकले। घटना के बाद महताब सड़क ओर खून से लतपथ गिर पड़ा। उधर मौके से सभी भाग निकले। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी चाका भेजा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शहर के लिए भेज दिया। घटना के बाद महताब ने सभी के खिलाफ नैनी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ATS अफसर बनकर 90 लाख ठगने वाले 2 ठग गिरफ्तार:जयपुर में बैठकर गिरोह चला रहा सरगना, 3 सदस्य पहले दबोचे गए थे
    Next Article
    महराजगंज में होली की धूम, सजीं रंग-पिचकारी की दुकानें:प्रमुख तिराहों-चौराहों पर हर्बल रंगों और मुखौटों की विशेष मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment