Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंची यात्रियों की भीड़:आरपीएफ ने संभाला मोर्चा, कतारबद्ध कर कराया प्रवेश, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    6 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन पर्व मनाकर देर रात वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में विशेष भीड़ प्रबंधन अभियान चलाया। आरपीएफ जवानों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर मोर्चा संभाला और यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेनों में प्रवेश कराया। इस दौरान खासतौर पर जनरल कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित किया गया। आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को कतारबद्ध कराया और लाइन के माध्यम से एक-एक कर कोच में प्रवेश दिया, ताकि ट्रेन में चढ़ते समय धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति न बने। जवानों ने यात्रियों से अनुशासन बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित कुमार मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ स्टाफ ने यह विशेष अभियान चलाया। रक्षाबंधन के चलते बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए रेलवे का सहारा ले रहे थे, जिससे स्टेशनों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ देखने को मिली। भीड़ प्रबंधन के दौरान महिला, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। जवानों ने यात्रियों को अनावश्यक जल्दबाजी न करने और कतार में रहकर ट्रेन में चढ़ने के लिए जागरूक किया। इससे इन यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराने में मदद मिली। अभियान के तहत गाड़ी संख्या 02417, 12417, 20403, 14116 और 22441 के जनरल कोचों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित किया गया। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी और चेकिंग लगातार जारी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और रेल यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में तालाब और नहर में दिखे मगरमच्छ, VIDEO:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई
    Next Article
    राजा मंडी स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव आंशिक रद्द:31 अगस्त से 31 दिसंबर तक रहेगा लागू, यात्री सुरक्षा और फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment