Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा मंडी स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव आंशिक रद्द:31 अगस्त से 31 दिसंबर तक रहेगा लागू, यात्री सुरक्षा और फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए फैसला

    6 hours ago

    1

    0

    रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे के अवसंरचना विकास कार्यों को देखते हुए राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह व्यवस्था 31 अगस्त से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 64956 टूंडला-आगरा कैंट पैसेंजर और 64625 इटावा-आगरा कैंट पैसेंजर का राजा की मंडी स्टेशन पर एक दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। नए FOB के निर्माण के कारण लिया फैसला रेलवे के अनुसार, राजा की मंडी स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज (FOB) का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर मौजूद मौजूदा फुट ओवरब्रिज को बंद किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए दोनों ट्रेनों के एक दिशा में ठहराव को अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के ठहराव और संचालन की जानकारी जरूर कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंची यात्रियों की भीड़:आरपीएफ ने संभाला मोर्चा, कतारबद्ध कर कराया प्रवेश, सुरक्षा पर विशेष ध्यान
    Next Article
    गोरखपुर फुटबॉल प्रतियोगिता में मारपीट, VIDEO:सेंट एंड्रयूज कॉलेज में फाइनल मैच में भिड़ गए खिलाड़ी, धक्का-मुक्की के बाद मैच रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment