Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज शास्त्री पुल मरम्मत शुरू:सड़क की टॉप लेयर हटाई जा रही, 65 पिलर-63 पैनल की मरम्मत होगी

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के शास्त्री पुल पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। पुल की प्रभावित लेन को बंद करके लगभग 2.2 किलोमीटर यानी 2200 मीटर लंबी सड़क की ऊपरी लेयर हटाकर फिर से बनाई जा रही है। पहले सड़क की सतह की छिलाई की जा रही है। उसके बाद जगह‑जगह किए गए पैचिंग को हैमर मशीन से हटाया जा रहा है और साफ-सफाई के बाद दुरुस्त किया जाएगा। मरम्मत के काम में करोड़ों रुपये का बजट लग रहा है और ठेका पीडब्ल्यूडी द्वारा चुनी गई प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। प्रभावित लेन में कुल 65 पीलर और 63 पैनल हैं, जिन पर भी मरम्मत का काम किया जाएगा। यह कार्य कुल 43 दिन चलेगा। इस अवधि में पुल की एक लेन बंद रहने के कारण दोनों दिशा के वाहनों को दूसरी लेन से ही गुजरना पड़ रहा है। भारी वाहनों सहित दो और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित लेन से पूरी तरह प्रतिबंधित है। रूट डायवर्जन से शहर के अन्य पुलों पर भी दबाव शास्त्री पुल की मरम्मत के कारण झूंसी‑दारागंज मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वन‑वे व्यवस्था लागू की गई है, जिससे सुबह‑शाम वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। झूंसी पुलिस बूथ से लेकर पूरे शास्त्री पुल तक सुबह नौ बजे से ही जाम की स्थिति बन जाती है। रूट डायवर्जन के कारण फाफामऊ पुल पर भी दिन भर जाम बना रहता है। गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर और बनारस की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सहसों व फाफामऊ मार्ग से शहर में प्रवेश कराया जा रहा है, जिस कारण फाफामऊ से लेकर शांति‑पुरम तक लंबे जाम लगते रहते हैं। यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्ग जाम नियंत्रित करने के लिए 150 से अधिक यातायात पुलिस कर्मी अलग‑अलग स्थानों पर तैनात किए गए हैं। साथ ही भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। कौशांबी से वाराणसी जाने वाले वाहन कोखराज टोल प्लाजा और हंडिया बाइपास से भेजे जा रहे हैं। रीवा और मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किए जा रहे हैं। वाराणसी और जौनपुर से आने वाली रोडवेज व पर्यटक बसें सहसों व फाफामऊ मार्ग से शहर में प्रवेश कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन:असद खान मंडल ट्रायल के लिए चयनित, बॉक्सिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Next Article
    फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा:सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में छोड़ी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment