Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज तिहरे हत्याकांड-पीड़ित परिवार ने सीएम योगी से की मुलाकात:बुलडोजर एक्शन और सुरक्षा की मांग, मंत्री नंदी भी रहे मौजूद

    15 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के मेजा में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से आरोपियों से सुरक्षा का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 19 जून को मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार को उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया। मुलाकात में राम निरंजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशेष गुप्ता, राधा गुप्ता, लोकपति गुप्ता और चंद्रिका प्रसाद साहू मौजूद रहे। 15 जून की रात हुई थी तीन लोगों की हत्या परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में 15 जून की रात श्याम लाल गुप्ता (65), इंद्रावती देवी (58) और अमरावती देवी (52) की हत्या कर दी गई थी। तीनों के शव घर के बाहर मिले थे। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद हिमांशु का इलाज कराया गया था। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने वारदात से पहले 'समाजवादी टाइगर' नाम से फेसबुक पर चुनौती भरी पोस्ट की थी। परिवार का आरोप है कि पोस्ट करने के कुछ दिन बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। बुलडोजर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग परिजनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आरोपियों के जेल से बाहर आने पर उन्हें दोबारा खतरा हो सकता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही परिवार को हरसंभव सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की डांट से नाराज 9वीं का छात्र वाराणसी भागा:काशी विश्वनाथ दर्शन कर गोरखपुर लौटा, बोला- अपहरण हो गया था
    Next Article
    मेरठ में 100KM की स्पीड से दौड़ाई कार:6 वाहनों को मारी टक्कर, दो दोस्त बाल बाल बचे; 4 लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment