Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन अब डभौरा में भी रुकेगी:रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, 14 अगस्त से मिलेगी सुविधा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज से विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने प्रयागराज-विशाखापट्टनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रीवा के डभौरा (DBR) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 अगस्त से 27 नवंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी, जिससे डभौरा और आसपास के यात्रियों को सीधे ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। सोमवार को रेलवे ने इस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया। प्रयागराज से ट्रेन हर शुक्रवार और विशाखापट्टनम से हर शनिवार रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नए ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। 14 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था रेलवे के अनुसार, प्रयागराज-विशाखापट्टनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त से 27 नवंबर तक डभौरा स्टेशन पर रुकेगी। इस अवधि में ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी। डभौरा स्टेशन पर यह रहेगा समय प्रयागराज से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन डभौरा स्टेशन पर दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी और 12:02 बजे रवाना होगी। वहीं, विशाखापट्टनम से लौटने वाली ट्रेन दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी और 3:02 बजे प्रस्थान करेगी। 22 कोच वाली है स्पेशल ट्रेन इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 4 एसी थर्ड, 3 एसी थर्ड इकोनॉमी, 1 एसी सेकेंड, 7 स्लीपर, 5 सामान्य और 2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं, ताकि विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन प्रयागराज से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, बिलासपुर, रायगढ़, संबलपुर, बलांगीर और विजयनगरम समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर विशाखापट्टनम पहुंचती है। यात्रियों को मिलेगी राहत रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव मिलने से रीवा क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा होगी। साथ ही उन्हें दूसरे स्टेशनों तक जाने की जरूरत भी कम पड़ेगी। यात्रा से पहले टिकट जरूर जांचें रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले टिकट की पुष्टि और सीटों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जरूर कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में कार से टकराई कांवड़ियों की बाइक:दो की मौत, एक गंभीर घायल; आगरा से सोरों जा रहे थे
    Next Article
    मऊ में किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:एमएसपी गारंटी, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और न्यूनतम वेतन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment