Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ

    19 hours ago

    1

    0

    प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नवरात्रि और दशहरा मनाया। उन्होंने परिवार की पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ देवी दुर्गा की शक्ति और दशहरे से जुड़ा खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और दशहरे की भावना आज, कल और हमेशा हमारे साथ रहे।” परिवार के इस सेलिब्रेशन में मालती मैरी आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने पारंपरिक कपड़े पहनकर अपने माता-पिता के साथ पूजा में हिस्सा लिया। पूजा में साथ दिखे प्रियंका-निक और मालती तस्वीरों में प्रियंका और निक भगवान शिव को समर्पित वेदी के सामने बैठे नजर आए। एक पंडित पूजा करा रहे थे। प्रियंका, निक और मालती को पूजा की रस्मों में शामिल होने में मदद करती दिखीं। मालती अपने माता-पिता के बीच बैठी थीं और पूजा के दौरान पिता निक के साथ शामिल हुईं। प्रियंका को मिला वुमन ऑफ इम्पैक्ट अवॉर्ड प्रोफेशनल फ्रंट पर प्रियंका को 15 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में हुए इनस्टाइल इमेजमेकर अवॉर्ड्स में वुमन ऑफ इम्पैक्ट अवॉर्ड मिला। यह सम्मान कैमरे के सामने और बाहर प्रियंका के योगदान के लिए दिया गया। इसमें रूढ़ियों को चुनौती देने और हॉलीवुड में महिलाओं के लिए ज्यादा मौके बनाने की उनकी कोशिशों को भी सराहा गया। एक्ट्रेस अवंतिका वंदनपु, अमृता राव और मेगन सूरी ने उन्हें यह सम्मान दिया। उन्होंने ऐसे इंडस्ट्री में दक्षिण एशियाई महिलाओं के लिए रास्ता बनाने के लिए प्रियंका की तारीफ की, जहां प्रतिनिधित्व हमेशा आसान नहीं रहा है। ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी प्रियंका, एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। वहीं, निक अपने भाइयों के साथ जोनस ब्रदर्स के तहत टूर कर रहे हैं। वह अपने म्यूजिक कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं। प्रियंका ने बेटी को दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाए थे प्रियंका ने इससे पहले अगस्त में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती के मंत्र सिखाती नजर आ रही थीं। प्रियंका के साथ मालती भी मंत्र बोल रही थीं। वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा था कि उनकी दो पर्सनैलिटी हैं- 'मामा' और 'मामासीटा'। वीडियो के पहले हिस्से में वह मालती के साथ समय बिताती दिखीं, जबकि दूसरे हिस्से में वह एक ड्रेस पहनकर डांस करती नजर आईं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमैद भवन पैलेस में शादी की थी। सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म 2022 में हुआ था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं। मालती नानी के साथ पूल किनारे दिखी थीं जुलाई में प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मालती अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल के किनारे टहलती नजर आई थीं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘रियूनाइटेड…’ इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मालती टीवी पर फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रीयां' देखती नजर आ रही थीं। पोस्ट के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘किसने सोचा होगा?’ और निक जोनस को टैग किया था। मालती का जन्म 27 हफ्ते में हुआ था फरवरी में जय शेट्टी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बेटी मालती के जन्म का समय उनके लिए निजी तौर पर बेहद मुश्किल और ट्रॉमेटिक था। उसी समय उन्हें एक मैसेज मिला कि मीडिया में बच्ची के जन्म की खबर आने वाली है। प्रियंका ने बताया था कि वे सही समय पर खुद यह खबर शेयर करना चाहते थे, लेकिन लीक के कारण उन्हें जल्दबाजी में पब्लिक अनाउंसमेंट करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उस वक्त वे तैयार नहीं थे, क्योंकि बच्ची की सेहत को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 27 हफ्ते में पैदा हुई थी और 100 दिनों से अधिक समय तक एनआईसीयू यानी नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रही। उस कठिन समय के दौरान मेंटल सपोर्ट के लिए उन्होंने बच्ची के पास धीमी आवाज में महामृत्युंजय मंत्र जैसे मंत्र चलाए थे। प्रियंका ने बताया कि जन्म के वक्त बच्ची की हालत नाजुक थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'वह पर्पल (रंग) दिख रही थी।' पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट
    Next Article
    टाइगर फायरिंग केस में सलमान भी थे टारगेट:घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई; अक्षय के घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment