Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसों के लेनदेन में मारपीट, चले लाठी-डंडे; VIDEO:बहराइच में दो गुटों में बवाल, कई लोग घायल; थाने में पहले भी की जा चुकी है शिकायतें

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथ में लाठी लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट की। कई लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला जमीन से जुड़े रुपयों के लेनदेन का है। जिसे लेकर पिछले कई महीनों से तनाव चल रहा था। मामले में पहले भी थाने में शिकायत की जा चुकी है हालांकि सुलह नहीं हो सकी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला समझिए... ग्राम पंचायत दौलतपुर में मामला जमीनी विवाद और पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। जिसमें दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए पहले भी कई बार मोतीपुर थाने में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। मामले को शांत करने के लिए दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हुआ था। लेकिन असर केवल कागजों पर दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति बेहद डरावनी थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार औजारों से हमला करना शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलों को भी निशाना बनाया। तोड़फोड़ के कारण गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धारदार हथियारों के साथ हिंसक झड़प और लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समझौते के बाद भी ऐसी स्थिति कैसे बनी। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के आने तक हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 225 मरीजों में कैंसर के लक्षण:जांच के लिए भेजे गए सैंपल, कैंप में 2552 लोगों की जांच में हुआ खुलासा
    Next Article
    Dhurandhar 2 Trailer VIDEO: 'पाकिस्‍तान का मुस्‍तकबिल अब हिंदुस्‍तान लिखेगा...' धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज; हौसला, इंधन और बदला में छिपा ट्विस्‍ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment