Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसा नहीं देने पर जेठ ने बहू को पीटा:रामपुर में महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर; जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव में नशे के लिए रुपए न देने पर एक जेठ ने बहू को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता अफसाना को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जेठ फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अफसाना ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ फरमान ने उससे नशे के लिए रुपए मांगे थे। जब उसने रुपये देने से इनकार कर दिया, तो फरमान ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में अफसाना को गंभीर चोटें आईं। अफसाना के देवर उस्मान ने बताया कि घटना के बाद वह भाभी को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई फरमान ने नशे की लत के कारण यह वारदात की। रुपये न देने पर अफसाना को बेरहमी से पीटा गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, अफसाना की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरमान ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शातिर नशा तस्कर अरेस्ट:45 लाख की स्मैक बरामद, उत्तराखंड से हो रही थी सप्लाई, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद डॉ राजकुमार सांगवान का जन्मदिन:मेरठ में कई जगह हुए आयोजन, सुनील रोहटा दीर्ध आयु की कामना कर कटवाया केक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment