Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसे दो, स्पा सेंटर का वीडियो डिलीट कराओ:बरेली में स्टिंग के बाद वसूली; स्पा संचालिका से रंगदारी मांगने का ऑडियो

    12 hours ago

    1

    0

    बरेली में स्पा सेंटरों के स्टिंग के बाद अब उसके नाम पर वसूली का खेल शुरू हो गया है। बजरंग दल से निष्कासित और जिला बदर ऋषभ ठाकुर का एक 17.31 मिनट का ऑडियो सामने आया है। जिसमें ऋषभ और उसका साथी आशु यादव एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए पैसे मांग रहे हैं। ऋषभ खुद को कैफे कांड का मुख्य आरोपी बताकर संचालिका को डराता है। कहता है- मुझ पर 8 और आशु पर 11 मुकदमे हैं। शहर में मेरी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। मैंने ही स्टिंग कराया, अब वीडियो डिलीट कराने के बदले 11 बजे तक खर्चा-पानी दो। पुलिस अधिकारियों से मेरी साठगांठ है। मैं खुद खड़ा होकर कल ऑफिस खुलवाऊंगा, कोई आ जाए तो मूंछ मुंडवा लूंगा। ऑडियो सामने आने के बाद स्पा सेंटर का स्टिंग करने वाले हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिंमाशु पटेल ने कहा- ऋषभ और आशु को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। अब वो पैसों की वसूली के लिए संगठन की बदनामी कर रहे हैं। पुलिस ने ऑडियो सामने आने के बाद बारादरी थाने में स्पा संचालिका मुस्कान की शिकायत पर ऋषभ ठाकुर, आशु यादव समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे पैसे वायरल ऑडियो में आरोपी ऋषभ ठाकुर दावा कर रहा है कि उसने ही स्पा सेंटर पर लड़के भेजकर स्टिंग करवाया था। अब वह संचालिका से कह रहा है कि अगर सोशल मीडिया से वीडियो हटवाना है और स्पा दोबारा खुलवाना है, तो 'खर्चा-पानी' देना होगा। अब बातचीत पढ़िए… ऋषभ ठाकुर और आशु यादव पूरी बातचीत में स्पा सेंटर संचालिका को धमकाते है। ऋषभ स्पा सेंटर संचालिका से बोला- आपके स्पा सेंटर की जानकारी मुझे एक हफ्ते से मिल रही थी। हमने लड़के भेजे थे। आपके यहां जितनी हिंदु लड़कियां हैं वो मुसलमान-मुल्लों के साथ जा रही थी। बहन जब हम देश-धर्म के लिए लड़ रहे हैं, तो आप ऐसा स्पा सेंटर क्यों चला रही हैं। स्पा सेंटर चलाने के नियम भी हैं। मैं जिम्मेदारी लेता हूं, कल ही खुलवा दूंगा ऑफिस ऋषभ और आशू ऑडियो में साफ कह रहे हैं कि उनकी अधिकारियों से बात हो गई है। वह खुद खड़े होकर स्पा सेंटर खुलवाएगा। उसने यहां तक कह दिया कि अगर उसके रहते स्पा पर कोई आ जाए तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। वह संचालिका पर दबाव बना रहे हैं कि पहले पेमेंट करो, उसके बाद ही वीडियो हटेगा और काम शुरू होगा। हिमांशु पटेल ने की सख्त कार्रवाई की मांग हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने स्पा सेंटरों का स्टिंग किया था। उन्होंने कहा- हिंदू जागरण मंच और गौ रक्षकों की टीम पिछले कई दिनों से इस सेंटर की रेकी कर रही थी। पूरे बरेली में इस तरह के कई सेंटर हैं। यहां न केवल देह व्यापार हो रहा था, बल्कि 'लव जिहाद' जैसी साजिशों को भी अंजाम दिया जा रहा था। मैं और गौ रक्षक निर्दोष राठौर ने ग्राहक बनकर इस पूरे रैकेट की पोल खोल दी। ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निकाला जा चुका है। ऋषभ पहले से ही जिला बदर है और संगठन की बदनामी कर रहा है। पुलिस भी इस मामले पर सुस्त दिखाई दी। स्टिंग करके जब मैंने पुलिस को जानकारी दी। तो पुलिस स्पा सेंटर तो गई, लेकिन सभी लड़कियां पुलिस के सामने से ही निकल गईं। पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा। शिकायत के बावजूद स्पा सेंटरों में चल रहे गलत कामों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारी मांग है कि ऐसे रंगदारी मांगने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। क्योंकि ये लोग स्पा सेंटर के अंदर लव-जिहाद चला रहे हैं। हिंदू लड़कियों को फंसाकर गलत काम करवा रहे हैं। उन्हें पैसों का लालच देते हैं, फिर इस गंदे काम में शामिल कर लेते हैं। पुलिस को स्पा सेंटर में कोई नहीं मिला था बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया था। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक स्पा सेंटर का स्टिंग ऑपरेशन किया था। स्टिंग के सामने आते ही आरोपी संचालक ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे। मामला की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वहां पहुंची। स्पा सेंटर में छानबीन की गई। वहां कोई नहीं मिला। पुलिस अब स्टिंग के वीडियो और ऑडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- रंगदारी मांगने के मामले में बारादरी थाने में स्पा संचालिका की शिकायत मिली है। ये शिकायत मुस्कान नाम की महिला ने दी है। इसमें दो लोग ऋषभ ठाकुर और आशु यादव का नाम है। इनके अलावा दो-तीन और लोगों के नाम भी हैं। मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में जो भी सबूत मिलेंगे, उसी के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई कानून के खिलाफ जाता है, तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में शोषण, धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी के फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक सांगा बोले-अखिलेश के शासन में कानपुर बदनाम था:आप गेहुंआ चमड़ी वाले अंग्रेज हो, बस फूट डालो; यूपी को दंगे की पहचान दी थी
    Next Article
    'बहन को मोटी-भैंस कहके बुलाता था पति':परिजन बोले- दूसरी लड़की के साथ रहता था, शादी के 2 महीने ससुराल में लाश मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment