Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बहन को मोटी-भैंस कहके बुलाता था पति':परिजन बोले- दूसरी लड़की के साथ रहता था, शादी के 2 महीने ससुराल में लाश मिली

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र मे एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में लाश उसकी ही ससुराल मिली। उन्नाव के बांगरमऊ के रहने वाले परिजनों ने पति और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया पति कुलदीप अंजली के ऊपर मोटी और भैंस कह कर बुलाता था। खिचड़ी के बाद शहर के गोविंद नगर की रहने वाली एक लड़की के साथ रहने लगा था। जिसके बाद कल उसकी तकिया से मुंह दबा के हत्या करने की बात कही है। अब पढिए पूरा मामला उन्नाव के बंगारमऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली अंजली (23) की शादी कानपुर के रेलबाजार में 5 दिसंबर को हुई थी। गुरुवार शुक्रवार की रात करीब दो बजे अंजली की घर में संदिग्ध परिस्थियों में घर के अंदर मृत अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने थाना रेलबजार पुलिस से शिकायत की है। भाई बोला- बहन को मोटी भैंस कहकर बुलाता था कुलदीप अंजली के भाई सुजीत ने बताया हमारी बहन की शादी होने से पहले रिंगसेरेमनी हुई थी, जिसके बाद शादी हुई थी। शादी के बाद मेरी बहन को मोटी और भैंस कहकर बुलाता था। उसके साथ मारपीट करते थे। मेरी बहन को खिचड़ी पर घर भेज दिया। जिसके बाद वह दूसरी लड़की के साथ रहने लगा। जब मेरी बहन यहां वापस आई, उसके बाद आज रात में उसको मार दिया। आज हम लोगों को होली की त्यौहारी लेकर आना था, लेकिन अब आज मुझे लाश मिली है। दो महीने पहले हुई थी शादी, अवैध संबधों की आशंका पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अंजली के भाई विवेक ने बताया हमलोगों को रात में 1.45 पर सूचना मिली थी। उसके अंजली के पेट में दर्द हो रहा है, फिर 25 मिनट बाद 2.10 पर उसके मृत्यु होने की सूचना दी। जब हम लोग सुबह आए तो पुलिस से मिले, जिसके बाद FIR दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। जिस समय हम घर पर पहुंचे तो वह पड़ी हुई थी। मुंह पर तकिया लगा के मुंह दाब के उसकी हत्या की गई है। ये लड़का (कुलदीप) एक दूसरी लड़की रखता था। लेकिन हम लोगों को ये पता होता तो हम अपनी बहन की यहाँ शादी न करते। ये लड़का जो दहेज में बैड मिला था, उस पर लेटने भी नहीं देता था। आए दिन मारपीट करता था। एक बार हम लोग मारपीट की घटना होने के बाद आए थे, लेकिन उसके परिजनों ने बातचीत करके मामला सुलझा दिया था। लड़के के पिता पुलिस अफसर के करते है काम विवेक ने बताया लड़के कुलदीप के पिता कानपुर मे IG के यहां साफ सफाई का काम करते है, उनको इस बात का घमंड था, ये बचा लेंगे। बहन से कल दिन में 1 बजकर 47 मिनट पर बात हुई थी। उसने बताया था, ये मेरे साथ बहुत ही मारपीट कर रहा है। मुझे यहां से बुला ले जाइए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैसे दो, स्पा सेंटर का वीडियो डिलीट कराओ:बरेली में स्टिंग के बाद वसूली; स्पा संचालिका से रंगदारी मांगने का ऑडियो
    Next Article
    अमेठी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:पत्नी के साथ इलाज कराने जा रहा था, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment