Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसे देने से इनकार पर युवक से मारपीट का आरोप:हापुड़ में जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

    3 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के कोतवाली नगर इलाके में एक युवक ने पुरानी चुंगी के पास रोककर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को शिकायत दी है। शिवगढ़ी मोहल्ले के मनजीत ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर से खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में पुरानी चुंगी के सोनी ने उसे रोककर पैसे मांगे। मनजीत ने पैसे देने से इनकार किया और पूछा कि वह किस बात के पैसे मांग रहा है। मनजीत का आरोप है कि इसके बाद सोनी ने गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्द कहे और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर वहां पहुंचे उसके परिचित मनीष उर्फ गांधी, मोहन और प्रिंस ने बीच-बचाव किया। मनजीत के मुताबिक, जाते समय सोनी ने कहा कि आज तो उसे बचा लिया गया, लेकिन पुरानी चुंगी आने पर उसके हाथ-पैर तोड़ देगा। आरोप है कि सोनी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। मनजीत ने बताया कि उसके छोटे बच्चे हैं और उसका काम तथा आना-जाना अक्सर पुरानी चुंगी, हापुड़ के रास्ते होता है। उसने सोनी और उसके कुछ अज्ञात साथियों से खुद और परिवार को खतरा होने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में इनक्रेडिबल फाउंडेशन का सेमिनार:आधुनिक तकनीकों, नए ट्रेंड्स और प्रोफेशनल स्किल्स की जानकारी दी गई
    Next Article
    प्रतापगढ़ में रामलीला का मंचन:अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध लीला का दर्शकों ने लिया आनंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment