Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम-बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बोले- बंगाल को जंगलराज से मुक्ति मिली

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सोमवार को हरदोई जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू और झालमुड़ी खिलाकर बंगाल जीत की खुशी एक दूसरे से साझा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने कहा कि यह जीत 'विकसित भारत' के संकल्प की विजय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की कूटनीति को बंगाल में कमल खिलाने का श्रेय दिया। विजय उत्सव के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटी। कार्यकर्ताओं ने "दीदी हटी, झालमुड़ी बटी" जैसे नारे लगाए। जनता ने भय और तुष्टीकरण की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की चुनावी सफलताएं केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह एक गहरी वैचारिक क्रांति का प्रतीक हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने 'भय' और 'तुष्टीकरण' की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका है। उनके अनुसार, दशकों से बंगाल की अस्मिता के साथ हो रहे खिलवाड़ पर जनता ने पूर्णविराम लगा दिया है। जिलाध्यक्ष ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी का हक मारने वालों को इस चुनाव में करारा सबक मिला है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, आकाश सिंह, सौरभ सिंह गौर, अलका गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येन्द्र राजपूत, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, जिला सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री राजवीर भदौरिया आजाद, जिला सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष कुमार सिंह, जिला आईटी संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया ऋतुराज त्रिपाठी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, पंकज सिंह, नगर मंत्री शुभम गुप्ता, प्रियंका सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरताज गुड्डू और नगर पंचायत अध्यक्ष वली मुहम्मद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में तेज बारिश, दिन में अंधेरा:तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत
    Next Article
    रामपुर डीएम ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया:हाईस्कूल-इंटर के टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment