Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर डीएम ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया:हाईस्कूल-इंटर के टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह बांटे गए

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इन छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थी न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। डीएम ने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन और सहयोग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी छात्रों से अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगन से प्रयास करने की अपील की। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं और छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित मेधावियों में हाईस्कूल (कक्षा 10) से कनिष्का गंगवार, समीक्षा कुमारी, दीक्षा, शौर्य चौहान, रिदान अली, जगबीर सिंह शामिल रहे। इंटरमीडिएट (कक्षा 12) से सेजल आर्य, मन्तशा और सहरीन को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने बोर्ड में जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम-बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बोले- बंगाल को जंगलराज से मुक्ति मिली
    Next Article
    भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न; प्रशिक्षण वर्ग 25 मई से:क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने दिए संगठनात्मक मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment