Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में सत्ता के बदलाव का रास्ता कठिन:विनय कटियार बोले- कार्यकर्ताओं को और मेहनत कर ममता को हर हाल में भगाना होगा

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्व सांसद बजरंगी विनय कटियार ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां की मौजूदा सरकार को लेकर तीखा बयान दिया है। अयोध्या स्थित उनके आवास ‘हिंदू धाम’ में दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए अभी लंबा संघर्ष बाकी है और पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी होगी। कहा, “ममता को हटाओ, सरकार बदलो” कटियार ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “ममता को हटाओ, सरकार बदलो।” हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में सरकार बदलना संभव है, तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर निश्चित तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन अभी और मजबूती से काम करने की जरूरत उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिस्थितियां जटिल हैं और बदलाव का रास्ता आसान नहीं है। भाजपा समेत अन्य दल लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी और मजबूती से काम करने की जरूरत है। कटियार ने कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा को जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना होगा। मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल जरूर उठाए उन्होंने राज्य में विकास के सवाल पर उन्होंने सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन उन्होंने मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल जरूर उठाए। बांग्लादेश से आए लोगों को नागरिकता देने के मुद्दे पर कटियार ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया गया है। उनके अनुसार, यह न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के हित में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य लोग भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं, जो स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। गौ तस्करी और मानव तस्करी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में इस प्रकार की गतिविधियां हो रही हैं और जब तक राजनीतिक परिवर्तन नहीं होगा, इन पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पशुओं के साथ अत्याचार और अवैध गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। भाजपा और उसके कार्यकर्ता इस दिशा में और मेहनत कर लक्ष्य हासिल कर लेंगे कटियार ने कहा कि प्रदेश में स्थिति में सुधार लाने के लिए सख्त कार्रवाई और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भाजपा और उसके कार्यकर्ता इस दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली बच्चों ने सुनी व देखी चंद्रयान-3 की कहानी:वाराणसी के BHU में चल रहा तीन दिवसीय मेगा साइंस फेस्टिवल, लाइव साइंस शो आकर्षण का केंद्र
    Next Article
    ट्रैक्टर से कुचलकर 4 साल के बच्चे की मौत:शाहजहांपुर में पिता बोले- चालक ने शव हटाकर पिछले पहिए के पास रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment