Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली बच्चों ने सुनी व देखी चंद्रयान-3 की कहानी:वाराणसी के BHU में चल रहा तीन दिवसीय मेगा साइंस फेस्टिवल, लाइव साइंस शो आकर्षण का केंद्र

    3 hours ago

    1

    0

    BHU के स्वतंत्रता भवन में चल रहे तीन दिवसीय मेगा साइंस फेस्टिवल ‘प्रज्ञान 2026’ के दूसरे दिन शनिवार को विज्ञान की शोध दुनिया ने कक्षा 6 से 12 तक के करीब 3000 से अधिक स्कूली छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी और आसपास के जिलों से आए इन उत्साही बच्चों के लिए आज चंद्रयान-3 की रोमांचक यात्रा, रोबोटिक्स, एरोमॉडलिंग, ड्रोन साइंस वर्कशॉप और लाइव साइंस शो जैसे आकर्षण केंद्र में रहे। प्रोफेसर अनिल भारद्वाज का प्रेरणादायक व्याख्यान रहा। अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के निदेशक, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता और आईआईटी-बीएचयू के पूर्व छात्र प्रो. भारद्वाज ने छात्रों को चंद्रमा की सतह तक ले जाकर चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण और ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की पूरी कहानी सुनाई। भावी चंद्रयानों के संबंध में दी जानकारी उन्होंने भावी मिशनों चंद्रयान-4, 5, 6 और 7—के साथ ही मंगल ऑर्बिटर मिशन, आगामी मंगल अभियान और वीनस ऑर्बिटल मिशन की जानकारी भी दी। प्रो. भारद्वाज ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा,
“जो काम आपको आनंद दे, वही करें। तभी जीवन में सच्ची सफलता मिलेगी। अपनी रुचि और प्रेरणा वाले क्षेत्र में ही करियर चुनें।” विज्ञान की दुनिया में बच्चों की सैर दिन की दूसरी बड़ी गतिविधि रही “द साइंस ऑफ ड्रोन्स: फ्रॉम क्लासरूम फिजिक्स टू रियल-वर्ल्ड फ्लाइट” वर्कशॉप। सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में छात्रों को न्यूटन के तीसरे नियम, टॉर्क, पिच-रोल-यॉ जैसे मूल सिद्धांतों को समझाया गया। इसके बाद ड्रोन के असेंबली का लाइव प्रदर्शन हुआ, जिसमें मोटर, प्रोपेलर, ESC और फ्लाइट कंट्रोलर जैसे महत्वपूर्ण पुर्जों की जानकारी दी गई। अंत में लाइव फ्लाइट डेमो में स्थिर होवरिंग, विक्षोभ सुधार और थ्रस्ट-आधारित पेलोड कंट्रोल देखकर बच्चे हैरान रह गए सीखा, कैसे बनते हैं स्मार्ट रोबोट्स रोबोटिक्स वर्कशॉप में बच्चों ने स्मार्ट रोबोट्स कैसे बनते हैं, प्रोग्राम होते हैं और काम करते हैं, यह सीखा। सेंसर, मोटर, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर विजन के जरिए रोबोट कैसे देखते, सोचते और निर्णय लेते हैं। दूसरे दिन का समापन प्रोफेसर एच.सी. वर्मा की प्रयोगशाला टीम द्वारा प्रस्तुत शानदार लाइव साइंस शो के साथ हुआ, जिसमें वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से भौतिकी के जादू को जीवंत रूप में दिखाया गया। इस अवसर पर विज्ञान संस्थान, बीएचयू और IIT-BHU के प्रमुख संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. अरुण देव सिंह (भूविज्ञान विभागाध्यक्ष), प्रो. आर.के. सिंह (भौतिकी विभागाध्यक्ष), प्रो. अभय कुमार सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. अर्चना तिवारी, प्रो. कृपा राम और डॉ. एस. राक्षित शामिल थे। मेक इंडिया साइंटिफिक के संस्थापक और बीएचयू-आईआईटी छात्र नेतृत्व वाले इस इनिशिएटिव के प्रमुख मुरारी मानव ने कहा,
“मैं और मेरी पूरी टीम समृद्ध और सशक्त भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रज्ञान 2026 इसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रिटायर्ड डीएसपी को इंस्पेक्टर ने धक्का दिया:पीड़ित बोले- गाली देते हुए थाने से बाहर निकाला, चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में सत्ता के बदलाव का रास्ता कठिन:विनय कटियार बोले- कार्यकर्ताओं को और मेहनत कर ममता को हर हाल में भगाना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment