Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंशनरों के लिए प्रयागराज कोषागार का महाअभियान:30 नवंबर तक जमा करें जीवित प्रमाण पत्र, बनाए गए अतिरिक्त काउंटर

    1 day ago

    3

    0

    प्रयागराज के पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर 30 नवंबर 2026 तक जीवित प्रमाण पत्र (LC/DLC) जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हुई है। मुख्य कोषाधिकारी दीपक कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिन पेंशनरों का प्रमाण पत्र नवंबर में जमा होना है, वे हर कार्यदिवस सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कोषागार में इसे जमा कर सकते हैं। प्रयागराज में करीब 48 हजार पेंशनर हैं। उनकी सुविधा के लिए कोषागार परिसर में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। जीवित प्रमाण पत्र के फॉर्म के साथ कोषागार का परिचय पत्र या प्रमाणित फोटो वाला पेंशन भुगतान आदेश (PPO) देना होगा। बैंक की नई और पुरानी पासबुक के साथ आधार कार्ड या वोटर आईडी भी जमा करनी होगी। आयकर के दायरे में आने वाले पेंशनरों को पैन कार्ड की कॉपी और आयकर भुगतान या बचत का विवरण देना होगा। फॉर्म के साथ एक फोटो भी लगानी होगी। पारिवारिक पेंशनरों को जन्मतिथि और उम्र का प्रमाण देना होगा। सक्षम अधिकारी की ओर से जारी वैयक्तिक पहचान चिह्न का प्रमाण पत्र भी जरूरी है। मानसिक रूप से अस्वस्थ, गंभीर बीमारी से जूझ रहे और चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों को भीड़ से बचने के लिए दोपहर 3 बजे के बाद आने की सलाह दी गई है। ऐसे पेंशनरों के घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र की जांच करने की व्यवस्था भी है। पेंशनर अपना प्रमाण पत्र पेंशन खाते वाली बैंक शाखा के प्रबंधक को दे सकते हैं। प्रदेश से बाहर रहने वाले पेंशनर बैंक शाखा से प्रमाणित कराकर इसे स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं। विदेश में रहने वाले पेंशनर भारतीय दूतावास के जरिए प्रमाण पत्र दे सकते हैं। पेंशनर स्मार्टफोन, कंप्यूटर, इंटरनेट या बायोमेट्रिक डिवाइस से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या अपने इलाके के पोस्टमैन को घर बुलाने का विकल्प भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक आज कानपुर आएंगे:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल, BJP के मार्च में 30 हजार लोग पहुंचेंगे
    Next Article
    अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर PM मोदी को पत्र:बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे फैंस से मिलने के बाद फिल्म संगठन AICWA ने जताई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment