Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक आज कानपुर आएंगे:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल, BJP के मार्च में 30 हजार लोग पहुंचेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में आज 4 नवंबर को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी ने इसमें करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। पदयात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे। मार्च दोपहर 12 बजे बृजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक पहुंचेगा। पदयात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के सह-प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और बीजेपी के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। 17 जिलों से बसों में कानपुर पहुंचेंगे कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर उत्तर अनिल दीक्षित ने बताया कि पदयात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं को कानपुर लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। पार्टी ने पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। युवाओं और Gen-Z की भागीदारी पर जोर भाजपा ने इस पदयात्रा में युवाओं और Gen-Z की भागीदारी बढ़ाने की भी तैयारी की है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के मुताबिक, बड़ी संख्या में युवा भी मार्च में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं के नाम पर छोटे-छोटे समूह बनाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देंगे। बृजेंद्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक निकलेगी पदयात्रा पदयात्रा का रूट भी तय कर लिया गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे बृजेंद्र स्वरूप पार्क से मार्च शुरू होगा। यहां से कार्यकर्ता मोतीझील पहुंचकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक पदयात्रा करेंगे। पार्टी का दावा है कि इसमें करीब 30 हजार लोग शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1.50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर की गर्लफ्रेंड अरेस्ट:बॉयफ्रेंड के जेल जाने के बाद चाय की दुकान से बेच रही थी मादक पदार्थ
    Next Article
    दिवाली से पहले प्रयागराज की हवा खराब, AQI 195 पहुंचा:शाम होते ही शहर में छाने लगा स्मॉग, सुबह-रात हल्की धुंध और कोहरे का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment