Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुष्पा मूवी स्टाइल में वाराणसी में गांजे की तस्करी:उड़ीसा से पूर्वांचल में थी सप्लाई करने की तैयारी, सीक्रेट चेंबर में रखा था 55 किलो गांजा

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी पुलिस ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से करीब 55 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। शुरुआती जांच में वाहन खाली दिखाई दिया, लेकिन गहन निरीक्षण के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम के नीचे विशेष रूप से तैयार किया गया एक सीक्रेट चेंबर मिला। हाइड्रोलिक सिस्टम के नीचे छिपा था पूरा जखीरा तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि वाहन में अतिरिक्त शीट लगाकर एक गुप्त चेंबर तैयार किया गया था। इसी चेंबर में 55 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था, ताकि सामान्य जांच में पकड़ में न आए। बरामदगी के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ओडिशा से लाई गई थी खेप, पूर्वांचल में होनी थी सप्लाई एसीपी चेतगंज शुभम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि गांजे की खेप ओडिशा से लाई गई थी। इसे पूर्वांचल क्षेत्र में, संभवतः चंदौली की तरफ सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले इस तरीके से कितनी खेप विभिन्न जिलों में पहुंचाई गई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब एक वर्ष से वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे। उनका कहना है कि उन्हें केवल तय स्थान से वाहन लेकर निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाती थी। गाड़ी में क्या सामान है, वह किसका है और किस व्यक्ति को सौंपना है, इसकी जानकारी उनसे साझा नहीं की जाती थी। आरोपियों के मुताबिक उन्हें सिर्फ मोबाइल फोन के जरिए निर्देश मिलते थे और काम पूरा होने पर तय रकम का भुगतान कर दिया जाता था। हालांकि पुलिस आरोपियों के इस दावे की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पूरे तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है, गांजे की खेप कहां से लाई जाती थी, इसके पीछे वित्तीय लेन-देन कौन संचालित कर रहा था और इसका नेटवर्क किन-किन जिलों व राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई और अहम सुराग मिल सकते हैं और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। सावन को देखते हुए बढ़ाई गई थी सप्लाई जांच में यह भी सामने आया है कि सावन माह के दौरान नशीले पदार्थों की संभावित मांग को देखते हुए तस्करों ने बड़ी मात्रा में गांजे की खेप भेजने की तैयारी की थी। विभिन्न धार्मिक आयोजनों, मेलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले से ही सप्लाई चेन सक्रिय कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह खेप चंदौली क्षेत्र के एक गांव तक पहुंचाई जानी थी। वहां से गांजे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई और बिक्री की योजना थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम के प्रेमी ने 6 माह के मासूम की हत्या:सहारनपुर का इमरान बोला–पत्नी के प्रेमी ने मेरठ में बेटे को नाले में फेंककर मार डाला, पिता 17 दिन तक तलाशता रहा बेटा
    Next Article
    चंदौली में मुख्यमंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:इंस्टाग्राम वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment