Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति के अंतिम संस्कार में जा रही महिला की मौत:पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर दोहरी त्रासदी हुई है। बीमारी से पिता की मौत के 24 घंटे के भीतर उनकी पत्नी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब पत्नी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। मदारपुर गांव निवासी हेमचंद कई दिनों से बीमार थे। इलाज के लिए वे बीघापुर थाना क्षेत्र के सराय कटरी गांव स्थित अपनी बहन रामरती के घर गए थे। रविवार को बीमारी के कारण उनकी मौत हो गया। पति की मौत की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी सोमवार को अपने बेटे अमित के साथ बाइक से सराय कटरी गांव के लिए निकलीं। वे पति के अंतिम दर्शन के लिए जा रही थी। पुरवा क्षेत्र के खिन्नी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बेटे अमित का उपचार किया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। माता-पिता दोनों को खोने के बाद 19 वर्षीय बेटी मोनी, 22 वर्षीय अंकित और बड़ी बेटी सोनी प्रभावित हुए हैं। हादसे के समय बाइक चला रहे बेटे अमित ने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा, जिससे वह सदमे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्र चेतना मिशन ने निर्धन बस्ती में मनाई होली:बच्चों को मिठाई, गुलाल और उपहार बांटकर खुशियां साझा कीं
    Next Article
    होली पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से हो रही निगरानी:एसपी विकास कुमार ने दी जानकारी, 300 पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment