Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति की हत्या करने वाली बेटी से माता-पिता ने तोड़ा-नाता:आगरा में अब अपने किए पर पछता रही गौरी, पुलिस कोर्ट में कराएगी बयान

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गौरी अब पछता रही है। पुलिस अब आरोपी गौरी के कोर्ट में बयान करवाएगी। सजा दिलाने के लिए पुलिस मौके पर मिले साक्ष्य का सहारा भी लेगी। वहीं, बेटी की करतूत पर उसके माता-पिता ने उससे नाता तोड़ दिया है। वो बेटी से मिलने तक नहीं आए हैं। गांव लोधई केक रहने वाले लवकेश की 9 फरवरी की रात घर में ही हत्या कर दी गई थी। आरोप पत्नी गौरी और मृतक के चचेरे भाई सुंदर पर है। पुलिस के मुताबिक, गौरी के प्रेम संबंध सुंदर से चल रहे थे। दोनों को घटना वाले दिन लवकेश ने साथ देख लिया था। विरोध पर उसकी हत्या तकिये से मुंह दबाकर करने के बाद साड़ी के फंदे से लटका दिया गया था। परिजन ने आत्महत्या समझ कर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में शक होने पर पत्नी ने खुलासा किया। नहीं आए गौरी के माता पिता मृतक लवकेश के पिता सुरेश चंद ने बताया कि 4 साल पहले बेटे की शादी धौलपुर के सहपऊ की रहने वाली गौरी के साथ की थी। उनका तीन साल का एक बेटा भी है। मगर, उन्हें कभी नहीं लगा कि बहू की बेटे की हत्या कर देगी। इसके बाद भी वो नाटक करती रही। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी बहू के माता-पिता अभी तक मिलने नहीं आए हैं। उनको पता चला है कि बेटी की करतूत के बाद उन्होंने आने से मना कर दिया है। वो कह रहे हैं कि बेटी की पैरवी भी नहीं करेंगे। पुलिस मौके के साक्ष्य को पेश करेगी डीसीपी सिटी ने बताया कि लवकेश की हत्या के मामले में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती के है कि शव का अंतिम संस्कार हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ऐसे में अब आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मौका ए वारदात पर मिले साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मामले में सबसे अहम आरोपी पत्नी की गवाही होगी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद अब पत्नी गौरी को अपने किए पर पछतावा है। इसके चलते ही उसने पुलिस के सामने पूरी घटना को कबूल किया। पुलिस अब सोमवार को कोर्ट के सामने पेश कर उसके बयान कराएगी।् मां से भी छूट गया मासूम का साथ एक तरफ पिता की हत्या हो गई, दूसरी तरफ मां को जेल भेज दिया गया। तीन साल का बेटा रोये जा रहा है। बार-बार पिता और मां को याद कर रहा है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि अब बेटे का सहारा काैन बनेगा। लवकेश बेटे का जन्मदिन 27 फरवरी को मनाने की तैयारी कर रहे थे। 20 जनवरी को लवकेश ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसे नहीं पता था कि यह आखिरी जन्मदिन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में डीएम की अनोखी पहल:शिवलिंग पर चढ़ा दूध अब पशु-पक्षियों का आहार बनेगा
    Next Article
    गोरखपुर का 5वां कल्याण मंडपम बनकर तैयार:सीएम ने उद्घाटन करके जनता के लिए खोला, कम पैसे में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment