Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में डीएम की अनोखी पहल:शिवलिंग पर चढ़ा दूध अब पशु-पक्षियों का आहार बनेगा

    12 hours ago

    1

    0

    बागपत में जिलाधिकारी अमिता लाल ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला दूध अब बर्बाद नहीं होगा, बल्कि इसका उपयोग पशु-पक्षियों को आहार के रूप में किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत बागपत के परशुरामेश्वर मंदिर से की गई। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर चढ़ाए गए दूध को इकट्ठा किया गया और फिर दर्जनों कुत्तों और बंदरों को पिलाया गया। जिलाधिकारी अमिता लाल ने स्वयं कुत्तों को दूध पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से उठाया गया है। डीएम ने बताया कि सोशल मीडिया पर अक्सर मंदिरों में दूध की बर्बादी से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते थे। इसी बर्बादी को रोकने और बेसहारा पशु-पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 'जीरो वेस्ट योजना' के तहत यह पहल की गई है। इस पहल से एक ओर दूध की बर्बादी रुकेगी, वहीं दूसरी ओर बेसहारा पशु-पक्षियों को भी आहार मिल सकेगा। बागपत प्रशासन की यह पहल जिले और प्रदेश के लिए एक उदाहरण बनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 9 साल की वणिका ने उठाई कांवड़:भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, बोली- पापा की शराब छुड़ा दो
    Next Article
    पति की हत्या करने वाली बेटी से माता-पिता ने तोड़ा-नाता:आगरा में अब अपने किए पर पछता रही गौरी, पुलिस कोर्ट में कराएगी बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment