Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति की हथौड़ी से कूचकर हत्या, खुद ट्रेन से कटी:अयोध्या में 22 दिन का नवजात भी भूख-प्यास से तड़प कर मरा; एक साल पहले हुई थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पति की हथौड़े से कूचकर हत्या के बाद पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस जब महिला के आत्महत्या की सूचना देने घर पहुंची तो पति का शव घर में पड़ा मिला। शव के पास ही 22 दिन का नवजात भूख-प्यास से तड़प रहा था। गुरुवार देर शाम की यह घटना रौनाही क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, नवजात को परिजन को सौंप दिया गया लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान करेरू गांव के शिवानंद के रूप में हुई है। एक साल पहले उसकी शादी संजू से हुई थी। पढ़िए पूरा मामला… शिवानंद रावत (25) कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूर सप्लाई का ठेका लेता था। साथ ही सैटरिंग का काम भी करता था। परिजन के अनुसार, एक साल पहले उसकी शादी संजू (22) के साथ हुई थी। 22 दिन पहले उनको एक बेटा हुआ था। गुरुवार शाम को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर देवराकोट रेलवे फाटक के पास एक राहगीर ने ट्रैक पर एक महिला की लाश देखी। लाश कई हिस्सों में कटी हुई थी। राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जीआरपी और रौनाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश हुई लेकिन पता नहीं चल सका। लाश के पास पुलिस को एक टूटी मोबाइल मिली। मोबाइल में लगे सिम को निकालकर पुलिसवालों ने कॉल किया। कॉल करने के बाद महिला के शव की पहचान शिवानंद की पत्नी संजू के रूप में हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस की एक टीम उसके घर सूचना देने पहुंची। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने तोड़कर अंदर गई सूचना देने पहुंची पुलिस टीम जब शिवानंद रावत के घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक पुलिसवालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को आशंका हुई। आसपास के गांववाले भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर सब दंग रह गए। शिवानंद की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। शव के पास खून से सना हथौड़ा पड़ा था। पास ही उनका 22 दिन का नवजात रो रहा था। पुलिस ने बच्चे को उनके परिजन को सौंप दिया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए… शव मिलने की सूचना पुलिस टीम ने थाने में दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के लोगों से बात भी की लेकिन कोई खास वजह सामने नहीं आ सकी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत के अनुसार, पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। आशंका है कि पत्नी ने पति की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस बोली- पत्नी ने हत्या कर खुद जान दे दी एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा- पति-पत्नी की लाश मिलने की सूचना मिली। पत्नी ने पति की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। पत्नी के शव के पास से सुसाइड नोट मिले हैं। --------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में 12 IPS अफसर और 35 ASP के तबादले:राजकुमार मीणा मिर्जापुर में ASP नक्सल बने; एक रुपए में शादी की थी योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। अफसरों में 2022 बैच के 9 अफसर और 2020 बैच के दो अफसर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आज कांग्रेस का प्रदर्शन:मेरठ-मथुरा में असम के CM का पुतला फूंका, अजय राय बोले- खड़गे के लिए 'पागल' कहना आपत्तिजनक
    Next Article
    जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा:घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे; सुप्रीम कोर्ट की जांच में दोषी, संसद में महाभियोग प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment