Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति को जेल से छुड़ाने के बदले गैंगरेप:गर्भवती को मोहाली से गेस्ट हाउस में बुलाया; हरियाणा-UP के 3 दोस्तों के खिलाफ FIR

    21 hours ago

    1

    0

    मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने महिला को अदालतों में अच्छी पकड़ का हवाला दिया था और उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसके पति को जेल से निकलवा देंगे। पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली है और जीरकपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह मोहाली में सिंहपुरा गांव, नगला रोड स्थित माया गार्डन में रहती थी। रेप के समय पीड़िता गर्भवती थी। इस मामले की शुरुआती जांच उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने की थी। हालांकि, अब इसे घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र के कारण पंजाब की जीरकपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पंजाब पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… जीरकपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला जीरकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान आमिर (नाजिम अली का पुत्र), सोनू (रामफल/अफजल का पुत्र) और इमरान (इश्तयाक का पुत्र) के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें:- लुधियाना में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:मां बोली- एक महीने से शोषण कर रहा था, बच्ची के पास मिले ₹50 लुधियाना में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी पिछले करीब एक महीने से बच्ची को पैसे का लालच देकर गलत काम कर रहा था। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदौर में 18, शिवपुरी में 12 कोचिंग सेंटर सील:भोपाल में नहीं मिले वेंटिलेशन-इमरजेंसी एग्जिट; ग्वालियर में 1050 में से 4 में ही फायर सेफ्टी
    Next Article
    ममता जो सीट हारीं, वहां EVM-VVPAT सुरक्षित रखने का आदेश:हाईकोर्ट बोला- जरूरत पड़ने पर जांच होगी; भवानीपुर में शुभेंदु 15,000 वोटों से जीते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment