Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने 40 साल की रीलबाज पत्नी को मार डाला:मेरठ में चाकू से गोदा, फिर खुद पर वार किए; मां को बचाने में बेटे की उंगली कटी

    1 day ago

    2

    0

    यूपी के मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान (40) की शुक्रवार सुबह 6 बजे पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद पति प्रदीप चौहान (42) ने खुद पर भी कई वार किए। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर आए। पड़ोसी अंदर पहुंचे तो फर्श पर निशा खून से लथपथ पड़ी थी। कुछ दूरी पर घायल प्रदीप भी तड़प रहा था। वहीं मां को बचाने में बेटे की उंगली भी कट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वारदात 1170 वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री की वजह से हुई है। पुलिस के मुताबिक, जमीन की रजिस्ट्री आज ही होनी थी। निशा चाहती थी कि रजिस्ट्री उसके नाम पर हो, लेकिन प्रदीप तैयार नहीं था। फोरेंसिक टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सबूत जुटाए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… निशा को REEL बनाने का शौक था, प्रदीप AC टेक्नीशियन था पुलिस के मुताबिक, मेरठ के हर्रा कस्बे में निशा चौहान पति प्रदीप, दो बेटों देव (17), शुभ (16) और बेटी एंजेल (12) के साथ रहती थीं। निशा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसे REEL बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम पर निशा खुद को रील क्रिएटर, ब्यूटिशियन और एक्ट बताती थी। प्रदीप AC टेक्नीशियन है। निशा की देवरानी रिंकी ने बताया- मेरी दो दिन पहले निशा भाभी से बात हुई थी। तब उन्होंने किसी झगड़े की बात नहीं कही थी। वो वीडियो बनाती थीं, पार्लर चलाती थीं। करीब 15 साल से उनका पार्लर चल रहा था। चार-पांच लड़कियों को तो उन्होंने काम पर रखा था। बाकी कस्टमर भी काफी आती थीं। इस पार्लर से ही उनका घर चल रहा था। पड़ोसी बोले- घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। निशा और प्रदीप के बीच बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच बच्चे भागते हुए बाहर निकले। हमें पूरी बात बताई। हम भागकर अंदर पहुंचे। फिर पुलिस बुलाई। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेडरूम से खींचकर हॉल में लाया, चाकू से गोदा सीओ सरधना आशुतोष सिंह ने बताया- प्रदीप का पत्नी निशा से झगड़ा हुआ था। वह निशा को बेडरूम से खींचकर बाहर हॉल में लाया। चाकू से हमला कर दिया। उसके गले पर भी वार किए। निशा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इसके बाद प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से हमला किया। बीच-बचाव के दौरान उनका एक बेटा भी घायल हुआ है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बेटा बोला- पापा से मम्मी को छोड़ देने की मिन्नतें की, वह नहीं माने निशा के बेटे देव ने दैनिक भास्कर से कहा- सुबह लगभग 6 बजे मैं अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रहा था। बाहर से मम्मी की चीखने की आवाज आई। मैं जैसे ही आंगन में गया, तो देखा पापा मम्मी को चाकू से मार रहे थे। मम्मी पूरी खून से लथपथ थीं। पापा ने मम्मी के हाथ में चाकू से काटा, गले, सीने और पेट पर कई वार किए। इसके बाद पापा वहां से छत पर चले गए। उन्होंने अपना भी हाथ काट लिया। मैंने काफी बीच-बचाव किया, लेकिन पापा नहीं रुके। पापा से मम्मी को छोड़ देने की मिन्नतें की, मेरे भी हाथ में चाकू लग गया, जिससे मेरी भी उंगली कट गई। देवरानी बोलीं- हम लोग पहुंचे तो जेठानी खून से लथपथ पड़ी थी निशा की देवरानी रिंकी ने दैनिक भास्कर से कहा- निशा और प्रदीप में हमने कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं सुना था। दोनों बहुत अच्छे से रहते थे। आज पता नहीं क्यों प्रदीप भइया ने ये कदम उठा लिया। मैं कुछ समझ नहीं पा रही हूं। शुक्रवार सुबह हम अपने घर में थे। जेठानी का घर बाहर गली में है। वो लोग अपने घर में थे। अचानक उनके बच्चे चीखते हुए आए और दरवाजा पीटा। हमने दरवाजा खोला तो बच्चे बोले कि चाची पापा मम्मी को चाकू मार रहे हैं। फिर हम लोग उनके घर गए तो देखा कि जेठानी निशा आंगन में फर्श पर पड़ी थी। तभी हमारे पड़ोसी भी आ गए। उनकी सांस चलना बंद हो चुकी थी। छत पर जेठ प्रदीप कमरे में थे। निशा को हम लोग लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी के इंस्टाग्राम पर 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर निशा चौहान की इंस्टाग्राम आईडी rajputnisha_5m नाम से है। नाम निशा राजपूत लिखा है। इस पर 24.4 हजार फॉलोअर हैं। अब तक 960 पोस्ट किए हैं। 10 लोगों को फॉलो करती थी। बायो में 'आप सबका प्यार', 'टारगेट 50 हजार', 'जय श्रीराम' और 'जय भवानी' लिखा है। यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कौशांबी में LPG टैंकर का टोल से टकराने का VIDEO, टैंकर फटते ही गैस फैली, जेनरेटर की चिंगारी से भड़की आग, अब तक 5 की मौत कौशांबी में एलपीजी टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि टोल प्लाजा से टकराने के बाद टैंकर फट गया। गैस लीक होने लगी। चंद सेकंड में 30-40 फीट तक गैस फैल गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के देवास से जैश मॉड्यूल का संदिग्ध गिरफ्तार:गुजरात ATS का दावा- पाकिस्तान हैंडलर्स के संपर्क में थे, आतंकी नेटवर्क खड़ा कर रहे थे
    Next Article
    भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे:दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment