Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति पर नशे की दवा खिलाकर अप्राकृतिक संबंध का आरोप:बांदा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक का भी केस दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक और गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर बुधवार देर रात करीब 9 बजे पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2025 को चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी यूसुफ खान उर्फ गोलू से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। महिला के मुताबिक, मायके पक्ष ने शादी में पांच लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, अपाचे बाइक, एसी और करीब तीन लाख रुपए का अन्य गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के आयोजन में भी करीब दो लाख रुपए खर्च होने की बात महिला ने तहरीर में कही है। कार और मेडिकल स्टोर के लिए 10 लाख अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप महिला का आरोप है कि पहली विदाई के बाद ससुराल पहुंचने पर पति यूसुफ, सास शाहीन खातून, ससुर उल्फत खान उर्फ बच्ची, देवर मोनू और रिश्तेदार मुन्ना उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे। तहरीर के अनुसार, ससुरालियों ने कार खरीदने और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। मोबाइल छीनकर कमरे में बंद करने, नशीली दवा खिलाने का आरोप तहरीर में महिला ने बताया कि 19 दिसंबर को दोबारा ससुराल पहुंचने पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। महिला ने पति पर जबरन नशीली दवा खिलाने और इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध प्राकृतिक और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। तीन तलाक देकर घर से निकालने और जेवर छीनने की शिकायत महिला के मुताबिक, 29 दिसंबर को पति और ससुरालियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान पति ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेवर छीन लिए गए। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि पति और ससुराल के लोग फोन पर भी उसे धमकाते और गाली-गलौज करते हैं। महिला थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का आरोप महिला ने अपनी तहरीर में पहले महिला थाने में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई न होने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि 25 अगस्त को उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद उसे महिला थाने बुलाए जाने की बात कही गई, लेकिन वहां भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप महिला ने लगाया है। अब उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 1 अक्टूबर- आपके काम की खबर:11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा
    Next Article
    लेखपाल ने खुद ही कर ली अपने खिलाफ बैठी जांच:सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में मुरादाबाद कमिश्नर ने दिए थे जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment